फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ward-7 District Councilor Angrez Singh suspended

Jind News: वार्ड-7 के जिला पार्षद अंग्रेज सिंह निलंबित

Wed, 12 Jun 2024 03:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Ward-7 District Councilor Angrez Singh suspended
जींद। जिला परिषद के वार्ड-7 से जिला पार्षद अंग्रेज उर्फ धोला मांडी को निलंबित कर दिया गया है। धोला से चुनाव हारने वाले अनुराख खटकड़ की शिकायत पर मुख्यमंत्री और पंचायत मंत्री की अनुमति के बाद एसीएस ने यह कार्रवाई की है। अंग्रेज पर सिविल लाइन पुलिस थाना में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चुनाव लड़ने का केस पहले से ही दर्ज है। सुदकैन खुर्द निवासी अनुराग खटकड़ को मांडी से अंग्रेज सिंह ने 102 वोट हराकर पार्षद का चुनाव जीता था। इसके बाद अनुराग खटकड़ ने 28 फरवरी 2023 को डीसी के माध्यम से निर्वाचन आयोग और पंचायत एवं विकास विभाग को शिकायत देकर कहा था कि अंग्रेज सिंह की मार्कशीट फर्जी है। दूसरे युवक की मार्कशीट को लेकर एडिट किया गया है। दूसरे के नाम की जगह अंग्रेज लिखा गया है और जन्मतिथि को भी बदला गया है। अनुराग की शिकायत पर जांच शुरू हुई और पहले एसडीएम ने तथा उसके बाद जिला परिषद सीईओ ने जांच की। डीसी ने यह जांच रिपोर्ट विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक को भेज दी। एसडीएम और सीईओ की रिपोर्ट पर तत्कालीन डीसी डाॅ. मनोज कुमार ने विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक को अंग्रेज की जिला परिषद की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की थी। 17 नवंबर 2023 को सिविल लाइन पुलिस थाना में अंग्रेज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज किया गया था। अब सीएम और पंचायत मंत्री की अनुमति के बाद एसीएस ने मंगलवार को अंग्रेज उर्फ धोला को जिला पार्षद पद से सस्पेंड कर दिया। अब वार्ड सात के पार्षद का पद खाली हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed