फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Voting will boost the enthusiasm of disabled people, rally organized

Jind News: दिव्यांगजों का जोश बढ़ाएगा वोट, निकाली रैली

Wed, 02 Oct 2024 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 02 Oct 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Voting will boost the enthusiasm of disabled people, rally organized
01जेएनडी16-मतदाता जागरूकता रैली निकलते दिव्यांग बच्चे और संस्था सदस्य। स्रोत संस्थान
जींद। भिवानी रोड पर दिव्यांग और बुजुर्गों मतदाताओं को जागरूक किया गया। दर्पण सोसाइटी के स्कूल दर्पण रिहैबिलिटेशन एंड रिसर्च सेंटर के दिव्यांग बच्चों और शिक्षकों ने शत प्रतिशत मतदान कनरे का आह्वान किया। दिव्यांग बच्चों व संस्था के सदस्यों ने तख्तियों के माध्यम से वोट देने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, वोट डालना है जरूरी, मतदान मेरा अधिकार आदि स्लोगन से मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. आशुतोष ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मतदान करना सबका मौलिक अधिकार है। दिव्यांग और बुजुर्ग इससे वंचित नहीं रह सकते हैं। हमें सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यम से इनको मतदान के प्रति जागरूक करना चाहिए। अत्यधिक शारीरिक समस्या वाले दिव्यांगों के घर पर मतदान कराने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों से शत-प्रतिशत मतदान कराए जाने के लिए निर्वाचन आयोग ने सक्षम एप तैयार किया है। सभी दिव्यांगों को यह एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करके आवश्यक जानकारियां भरनी चाहिए, ताकि उन्हें मतदान के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इस दौरान सदस्य आशुतोष कौशिक, डॉ. राजेश्वर, अर्चना, जयपाल, प्रदीप, को-ऑर्डिनेटर अमित, लेक्चरर दीप्ति, मीनू शर्मा, रितु, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. हरजीत, साइकोलॉजिस्ट मनीष कुमार, विशेष शिक्षक भारती, प्रमोद, मुख्तयार सिंह, राज रानी, सुनैना, पूजा, काजल, अंकित, अंजलि और अनीता मौजूद रहीं।

01जेएनडी16-मतदाता जागरूकता रैली निकलते दिव्यांग बच्चे और संस्था सदस्य। स्रोत संस्थान

01जेएनडी16-मतदाता जागरूकता रैली निकलते दिव्यांग बच्चे और संस्था सदस्य। स्रोत संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed