फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Votes were considered opposition to the farmer, we believe my father: JP Dalal

किसान को विपक्षी मानते थे वोट, हम मानते हैं माई बाप : जेपी दलाल

Sun, 13 Aug 2023 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 13 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Votes were considered opposition to the farmer, we believe my father: JP Dalal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जुलाना (जींद)। विपक्षी पार्टियां किसान को वोट मानती थीं लेकिन हम किसान को माई-बाप मानते हैं। प्रदेश की सरकार लगातार किसान की आय बढ़ाने के लिए काम कर रही है। पिछले 9 साल में बिजली के रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। लगातार किसान की आमदनी बढ़ाने के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है। ये बातें कृषि और पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल ने रविवार को पुरानी अनाज मंत्री में आयोजित भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए घोटाला करने वालों ने नया संगठन बनाया है। कहा कि देश की सरकार ने कोरोना काल में जो काम किया, उसे देखकर विकसित देश भी हैरान हैं। भाजपा सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का काम किया। देश के प्रधानमंत्री हर त्योहार सेना के जवानों के साथ मनाते हैं, जबकि पहले वाले प्रधानमंत्री बीच पर जाकर खुशियां मनाते थे। कहा कि आज देश की सभी विपक्षी पार्टियां एक मंच पर एकत्रित होकर वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में लामबंद होकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से रोकना चाहती हैं। लेकिन देश की जनता के प्यार की बदौलत नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आयुष्मान योजना को 1.80 से बढ़ाकर तीन लाख तक कर दिया है जिससे काफी लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यूक्रेन की लड़ाई को 6 घंटे तक रुकवाकर वहां पर गए सभी छात्रों को घर तक पहुंचाने का काम किया। देशभर में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर ने कहा कि पिछली सरकारों ने जींद के साथ सौतेला व्यवहार किया। विपक्ष के नेताओं को भाजपा की ओर से किए गए विकास कार्य दिखाई नही दे रहे हैं जबकि वे रोजाना भाजपा सरकार की ओर से बनवाई गई सड़कों पर ही सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप लोहान ने कहा कि भाजपा सरकार किसान की आय बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने गरीब कल्याणकारी योजनाएं बनाकर अंतिम व्यक्ति तक सुविधा पहुंचाने का काम किया है। इस अवसर पर सत्यवान खटकड़, भाजपा के जिला प्रभारी धर्मबीर मिर्जापुर, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल, रामराजी शर्मा, सतीश सांगवान, मुकेश रामराय, पिंकी बैरागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed