{"_id":"676463597b8049ede2007de8","slug":"violation-of-group-4-rules-going-on-unabated-administration-indifferent-jind-news-c-199-1-sroh1009-127273-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बेरोकटोक हो रहा ग्रैप चार के नियमों का उल्लंघन, प्रशासन उदासीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बेरोकटोक हो रहा ग्रैप चार के नियमों का उल्लंघन, प्रशासन उदासीन
Thu, 19 Dec 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
जींद। बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए उसे रोकने के लिए अधिकारी गंभीर नहीं हैं। इसके कारण जिले में निर्माण कार्य पहले की तरह चल रहे हैं। ग्रैप चार लागू होने के कई दिन बीतने के बाद भी नगर परिषद व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अभी तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके कारण प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा।
जिले में दस साल से पुराने डीजल वाहनों को चलाने पर भी रोक नहीं है। इसके अलावा धूल व मिट्टी को शांत करने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। प्रदूषण को नियंत्रित करने वाले दोनों विभागों की अनदेखी के कारण लोगों के स्वास्थ्य के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है। सांस व दमे के रोगियों के लिए प्रदूषण नियंत्रण नहीं होना गंभीर विषय है। इसके कारण अस्पताल में भी मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व नगर परिषद को ग्रैप चार के नियमों का पालन करवाने की जिम्मेदारी है। अब तक शहर की कॉलोनियों में चल रहे निर्माण पर नगर परिषद ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके कारण ग्रैप के नियमों का उल्लंघन धड़ल्ले से किया जा रहा है। शहर के नए बस अड्डे के नजदीक बाईपास पर निर्माण कार्य चल रहा है तो गोहाना रोड, अर्बन एस्टेट व सेक्टरों में भी काम जारी है। इसमें 500 वर्ग फीट से कम के क्षेत्र में चलने वाले कार्य को रोकने के लिए नगर परिषद कार्रवाई करती है, लेकिन इससे अधिक के क्षेत्र में हो रहे निर्माण पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम को कार्रवाई करनी होती है।
सुबह बढ़ रहे कोहरे के कारण दृश्यता रही कम
ठंड बढ़ने के साथ कोहरा भी बढ़ने लगा है। इसके कारण वीरवार को दृश्यता भी कम रही। सुबह आठ बजे तक दृश्यता 7 मीटर तक रही। इसके बाद सूर्य की किरण तेज हाेने के साथ दृश्यता 10 बजे तक सामान्य हुई। ठंड में लापरवाही बरतने वालों के बीमार होने का भी डर है। बीते एक सप्ताह में अस्पताल में प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज खांसी-जुकाम के बढ़े हैं। औसतन मरीजों की संख्या 1600 के करीब है। रात को भी सात बजे के बाद दृश्यता कम हो रही है। इसके कारण वाहन चालकों के लिए भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
अगले सप्ताह बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आगामी सप्ताह में बारिश होने की संभावना है। अगर बारिश होती है तो ठंड अधिक बढ़ेगी। इसके बाद एक्यूआई का स्तर सामान्य आने की संभावना है। आगामी दो दिनों में शीतलहर चल सकती है। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहेगा। एक्यूआई में हो रही बढ़ोतरी से बच्चों व बुजुर्गों को सावधान रहने की जरूरत है। मास्क लगाकर घर से निकलना चाहिए। -डॉ. राजेश, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, पांडु पिंडारा।
वर्जनजिले में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए नगर परिषद ने टीमें बनाई हैं। यह टीमें ग्रैप चार के नियमों का पालन करवाने के लिए शहर में चल रहे निर्माण को रुकवाएंगी, ताकि प्रदूषण के स्तर को सुधारा जा सके। -अनिल नैन, सीएसआई, नगर परिषद जींद।

उघैती क्षेत्र में नलकूप का कनेक्शन काटते बिजली विभाग के कर्मचारी। संवाद