फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Vinay Dahiya selected in the World Dance Championship to be held in Switzerland

Jind News: विनय दहिया का स्विटजरलैंड में होने वाली विश्व डांस चैंपियनशिप में चयन

Fri, 24 Jan 2025 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Vinay Dahiya selected in the World Dance Championship to be held in Switzerland
23जेएनडी07-डांस प्रतियोगिता में जीतने के बाद रजत पदक दिखाते हुए विनय दहिया। स्रोत स्वयं
सोशल मीडिया से जुड़े जींद के कलाकार विनय दहिया का विश्व डांस चैंपियनशिप में चयन हुआ है। वे अब मार्च में स्विटजरलैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय डांस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 19 और 20 जनवरी को पंजाब के होशियारपुर में अमेच्योर डांस स्पोर्ट्स हरियाणा की तरफ से ऑल इंडिया नेशनल जाइव लेटिन डांस प्रतियोगिता करवाई गई थी। इसमें 36 से 55 साल के वर्ग में जींद के विनय दहिया ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा हरियाणा से अन्य युवा भी अलग-अलग स्पर्धाओं में शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में विनय दहिया ने प्रतिभा दिखाते हुए रजत पदक हासिल किया। इस जीत के साथ ही उनका अंतरराष्ट्रीय डांस प्रतियोगिता में चयन हुआ है। इसके अलावा हरियाणा की टीम में हर्ष, हितेन, दक्षी, प्रियांशी, कृतिका, रिया, राधिका, कनिका, अभिषेक शर्मा, नमनजीत, धव्री, अंशनूर सिंह, सुखम, याविका, देवी, तुषार, आदित्य, कायरा, करुण्या, अंशु, दिवाक्षी, काव्या, दृष्टि ने लेटिन, साल्सा, स्टैंडर्ड, सोलो और अन्य नृत्य शैलियों में हिस्सा लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान हरियाणा की टीम को 8 स्वर्ण, 7 रजत और 7 कांस्य पदक हासिल किए। इस उपलब्धि पर अमेच्योर डांस स्पोर्ट हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. एसके वशिष्ठ, सचिव राजेश शर्मा, कोच टिवंकल, विनोद, आशीष, विवेक और मोनिका भारद्वाज ने कहा कि टीम ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। उनका मुख्य उद्देश्य विश्व पटल पर हरियाणा के नाम को स्वर्णिम अक्षरों में चमकाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed