फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers will allow survey of Lal Dora in Mankhand till the farmers' movement continues

किसानों का आंदोलन चलने तक मखंड में लाल डोरा का सर्वे करने देंगे ग्रामीण

Tue, 15 Jun 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers will allow survey of Lal Dora in Mankhand till the farmers' movement continues
मखंड गांव को लाल डोरा मुक्त करने के लिए पहुंचे ग्राम सचिव, पटवारी को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जब तक कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन चल रहा है, तब तक लाल डोरा मुक्त करने का कार्य नहीं होने देंगे। पाला, मोमन, सतीश नंबरदार, गुरूवचन, चांदी राम, कृष्ण, कुलबीर व राकेश ने कहा कि किसान सात महीनों से अपने हक की मांग के लिए धरनों पर बैठे हैं, लेकिन केंद्र सरकार कोई सुध किसानों की नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि सोमवार को गांव में लाल डोरा मुक्त करने के लिए ग्राम सचिव व पटवारी गांव में आए थे। ग्रामीणों ने साफ तौर पर कहा है कि जब तक कृषि कानून को लेकर आंदोलन चल रहा है, तब तक किसी भी तरह का सरकारी कार्य नहीं होने देंगे। जब तक आंदोलन चलेगा तब तक किसी तरह का सर्व करने के लिए गांव में आए तो उनका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed