फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers were made aware about prevention of diseases

Jind News: ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया

Thu, 05 Jun 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 05 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers were made aware about prevention of diseases
05जेएनडी06-बरहा कलां गांव में ग्रामीणों को बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए पंपलेट वितरित
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरकरामजी के अंतर्गत आने वाले गांव बराह कलां में सुपरवाइजर तेजवीर सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्यकर्मियों ने रैपिड फीवर मास सर्वे किया। इसके बाद घरों में टंकी, कूलर, हौदी, ड्रम, फ्रिज के पीछे लगी वेस्ट ट्रे, छतों पर पड़े सामान में लार्वा की जांच की। इसके बाद मलेरिया से बचाव के बारे पंपलेट भी बांटे गए। इस दौरान तेजवीर सिंह ने बताया कि मलेरिया बुखार संक्रमित मादा एनाफलिज मच्छर के काटने से होता है। मलेरिया बुखार में कंपकपी के साथ बुखार आता है और पसीना आकर उतर जाता है। इसके अलावा सिरदर्द, उल्टी व दस्त, चक्कर आना, जी घबराना और पूरे शरीर में थकावट होती है, इसलिए अपने आसपास पानी न भरने दें। यदि पानी भरा है तो उसमें काला तेल डाल दें। कूलर का पानी सप्ताह में एक बार अवश्य बदल दें। इस अवसर पर सुनील गिल, अजय, संजय, सोनू, कविता, सरला, पिंकी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed