{"_id":"6164821b8ebc3eb34c6bd93f","slug":"villagers-stopped-the-school-buses-which-got-the-bjp-workshop-done-jind-news-rtk626745563","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की कार्यशाला करवाने वाले स्कूल की बसों को ग्रामीणों ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की कार्यशाला करवाने वाले स्कूल की बसों को ग्रामीणों ने रोका
विज्ञापन
सिल्लाखेड़ी में स्कूल बस रोककर खड़े किसान। संवाद
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीदों। जिस निजी स्कूल में रविवार को भाजपा ने त्रिदेव कार्यशाला का आयोजन किया था, उस स्कूल की बसों को किसानों ने सोमवार को सिल्लाखेड़ी, बुढ़ाखेड़ा, कुरड़ व रामपुरा में रोक लिया। लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर बसों को छुड़वाया।
जिस समय रविवार को स्कूल में भाजपा द्वारा त्रिदेव कार्यशाला का आयोजन किया था, उस समय किसानों ने स्कूल संचालक को चेतावनी दी थी कि वह गांवों में अपनी स्कूल बसों को नहीं भेजे, नहीं तो उनकी बसों को रोक लिया जाएगा। इसके बावजूद सोमवार को विभिन्न गांवों में स्कूल संचालक ने बच्चों को लेने के लिए बसें भेज दी। किसान नेता गगनदीप सिंह, मजदूर नेता राधेश्याम हाट ने कहा कि चेतावनी के बावजूद स्कूल संचालक ने बसें भेजे हैं, इसलिए इनको सिल्लाखेड़ी, बुढ़ाखेड़ा, कुरड़ व रामपुरा में रोक लिया गया। सूचना मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बसों में बैठे बच्चों का हवाला देकर बसों को छुड़वाया। किसान नेताओं ने कहा कि भविष्य में भी कोई स्कूल अपने प्रांगण में भाजपा का राजनीतिक कार्यक्रम करने की कोशिश करेगा तो उसका बहिष्कार किया जाएगा।
स्कूल संचालक अमित गौतम ने कहा कि रविवार को मैं सफीदों में नहीं था। मेरे किसी परिवारजन ने 50 लोगों की बैठक करने की सूचना दी थी, जिसमें केवल आधे घंटे का समय मांगा गया था। इस प्रकार के कार्यक्रम की मुझे कोई जानकारी नहीं थी। भविष्य में स्कूल में कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होगा।