फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers staged a protest at the railway gate due to non-completion of overbridge work.

Jind News: ओवरब्रिज का कार्य पूरा नहीं करने पर ग्रामीणों ने रेलवे फाटक पर दिया धरना

Tue, 04 Jun 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 04 Jun 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Villagers staged a protest at the railway gate due to non-completion of overbridge work.
03जेएनडी26-रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पूरा करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए किसान और अन्य।
नरवाना। दबलैन-फरैण रोड पर स्थित रेलवे फाटक पर चार सालों से निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य पूरा करवाने को लेकर सोमवार को किसान संगठन और कई गांवों के लोग शहर पुलिस थाना के सामने एकत्रित हुए। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे धरना शुरू किया।
विज्ञापन

उनकी मांग थी कि निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी, जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक रणधीर सिंह नैन ने उनकी समस्या सुनी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांग को रेलवे के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा। धरना दे रहे लोग उनके आश्वासन से संतुष्ट हो गए और उन्होंने स्टेशन अधीक्षक रणधीर सिंह नैन को ज्ञापन सौंप दिया। इसके बाद लोगों ने धरना समाप्त कर अपने घर की तरफ लौट गए। गौरतलब है कि दबलैन-फरैण रोड स्थित रेलवे फाटक पर लगभग चार साल पहले ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ था लेकिन अब उसका निर्माण पिछले कई महीनों से धीमी चाल से चल रहा है। रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण पूरा होने की उम्मीद में चार साल गुजर गए लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। चार साल से बंद पड़े फाटक से अब राहगीर भी परेशान हो चुके हैं।

03जेएनडी26-रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पूरा करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए किसान और अन्य।

03जेएनडी26-रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पूरा करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए किसान और अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed