फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers longing for drinking water for a month

एक महीने से पेयजल के लिए तरस रहे ग्रामीण

Thu, 08 Sep 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Villagers longing for drinking water for a month
अलेवा। गांव पेगां के लगभग आधे गांव ग्रामीण एक महीने से पीने के पानी को तरस रहे हैं। जिस बूस्टर से इन ग्रामीणों को पानी की सप्लाई की जाती है, उसकी मोटर खराब है। इस कारण लोगों को दूसरी कॉलोनियों से पानी लाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद मोटर ठीक नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह सड़क जाम कर देंगे। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन

ग्रामीण राजेश, भीम सिंह, वजीर, राजेंद्र ने कहा कि गांव में काली माता मंदिर के पीछे लगे सबमर्सिबल (बूस्टर) की मोटर खराब है। इससे ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। इस बूस्टर से आधे गांव में पीने के पानी की सप्लाई की जाती है। फिलहाल इन लोगों की सप्लाई दूसरे बूस्टर से जोड़ दी गई लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि इस पानी में टीडीएस की मात्रा अधिक है। यह पानी स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की कि उनके इस बूस्टर को ठीक करवाया जाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसके बाद ग्रामीणों ने गांव में मुनादी करवाकर जाम लगाने की बात की। इसकी सूचना मिलने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग के जेई गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जाकर ग्रामीणों से बात की गई थी। लोगों को समझाया गया है। जल्द ही मोटर लगा दी जाएगी। इसके अलावा गांव में एक और बोर करवाया जाएगा, ताकि पीने के पानी की लोगों को कोई समस्या नहीं रहे।
-रोहित देव, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed