फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers jammed the Jind-Rohtak highway for two hours

बरसाती पानी निकालने की मांग को लेकर किसानों ने जींद-रोहतक मार्ग पर लगाया जाम

Sat, 08 Oct 2022 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Villagers jammed the Jind-Rohtak highway for two hours
जुलाना। शादीपुर गांव की लगभग 150 एकड़ में फसल से बारिश के पानी की निकासी न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने ब्राह्मणवास गांव के पास जींद-रोहतक मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

कई दिन से इस समस्या से परेशान शादीपुर आदि गांवों के ग्रामीण सुबह दस बजे एकत्रित होकर जींद-रोहतक मार्ग पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। सूचना पाकर थाना प्रभारी समरजीत सिंह और सिंचाई विभाग के एसडीओ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन

शादीपुर गांव निवासी पवन, नरेंद्र ढ़ाडा, संजय लाठर ने बताया कि शादीपुर गांव के खेतों में तीन माह से लगभग 150 एकड़ में बरसाती पानी भरा हुआ है। समस्या के समाधान के लिए वह अधिकारियों से लेकर विधायक तक गुहार लगाई, लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया है। अधिकारियों से केवल कोरा आश्वासन ही उन्हें मिला। प्रशासनिक अधिकारियों के रवैये को लेकर किसानों में रोष है। किसानों ने कहा कि डीसी ने दावा किया था कि 24 घंटे में बरसाती पानी की निकासी हो जाएगी, लेकिन निकासी नहीं हुई। किसी भी अधिकारी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। हकीकत में तीन माह से उनके खेतों से बरसाती पानी की निकासी नहीं हो रही है। अधिकारियों ने लगभग एक करोड़ रुपये पानी निकासी के लिए खर्च किए लेकिन वह कागजों में ही हैं। उनके खेतों में गेहूं की बिजाई भी नहीं होगी। पुलिस ने सिंचाई विभाग के एसडीओ को वहां बुलवाया। उन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन देकर करीब 12 बजे जाम खुलवाया। इसे लेकर दो घंटे तक हाईवे के दोनो तरफ वाहनों की कतार लग गई और यात्री परेशान रहे। काफी लोग दूसरे मार्गों से वाहन लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस को सूचना मिली थी कि शादीपुर गांव के किसानों ने जींद रोहतक मार्ग पर निकासी व्यवस्था की मांग को लेकर जाम लगा दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने किसानों के समाधान के लिए एसडीओ को मौके पर बुलाया गया। आश्वासन के बाद किसानों ने जाम लगा दिया।
--समरजीत सिंह, थाना प्रभारी जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed