{"_id":"6622e682a6d86064830207b4","slug":"villagers-freed-accused-of-gold-theft-after-scuffle-with-maharashtra-police-jind-news-c-199-1-sroh1007-115966-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: महाराष्ट्र की पुलिस से हाथापाई कर ग्रामीण छुड़ा ले गए सोना चोरी का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: महाराष्ट्र की पुलिस से हाथापाई कर ग्रामीण छुड़ा ले गए सोना चोरी का आरोपी
Sat, 20 Apr 2024 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 20 Apr 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
जींद/नरवाना। महाराष्ट्र के पुणे से नौ लाख रुपये का सोना चोरी करने के आरोपी को नरवाना के धमतान साहिब पकड़ने आई महाराष्ट्र पुलिस के साथ हाथापाई करके ग्रामीणों ने आरोपी को छुड़वा लिया। महाराष्ट्र पुलिस की शिकायत पर गढ़ी थाना पुलिस ने 14 लोगों को नामजद करते हुए 15-20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
17 फरवरी को महाराष्ट्र के शहर पुणे में एक ट्रॉली बैग की चेन तोड़कर साढ़े नौ लाख रुपये का सोना चोरी होने का मामला सामने आया था। चोरी का मामला लोह मार्ग थाना पुलिस ने दर्ज किया था। सहायक पुलिस निरीक्षक युवराज मारुति कलकुटगे ने सीसीटीवी की जांच की तो पाया कि नरवाना के धमतान साहिब गांव निवासी विजय तथा उसके दो अन्य साथियों ने सोना चोरी किया है। जांच के बाद युवराज को जब पक्का यकीन हो गया कि विजय गांव धमतान साहिब का है तो उन्होंने जींद पुलिस से संपर्क किया। युवराज अपनी टीम के हवलदार सुनील कदम, अनिल टेके, अनिल कामले, नायक निलेश बिडकर, हवलदार अमरदीप सालुंखे, इम्तियाज आवटी, नायक सचिन राठौर तथा रेलवे सुरक्षा बल थाना पुणे के विशाल मोरे, सिपाही विशाल, सिपाही केएस फुलारी के साथ पुलिस चौकी धमतान साहिब पहुंचे। पुलिस सहायता लेकर वह वीरवार दोपहर धमतान साहिब पहुंचे और विजय को पकड़ लिया। उसे जब गाड़ी में डालकर निकलने वो थे तो काफी संख्या में ग्रामीण गाड़ी के सामने आ गए और हाथापाई करके पुलिस टीम से विजय को छुड़वा लिया। इसके बाद पुलिस टीम लौट गई और विजय फरार हो गया। युवराज ने आरोप लगाया कि धमतान साहिब निवासी ओमा, ओमी, रोनी, रितिक, रोहित, विजय, अनिल, बुल्ली, रविंद्र, विशाल, आशीष, संजय, सुरजा व 15-20 अन्य लोगों ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई की और आरोपी को छुड़वा ले गए। गढ़ी थाना के जांच अधिकारी एसआई जसबीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने 14 लोगों को इस मामले में नामजद किया है तथा 15-20 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।