फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   villagers did yoga by standing in water in the fury of water filled in the underpass

अंडरपास में भरे पानी के रोष में ग्रामीणों ने पानी में खड़े होकर किया योग

Tue, 18 Feb 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
villagers did yoga by standing in water in the fury of water filled in the underpass
अंडरपास में रेलवे द्वारा लगाया गया चेतावनी बोर्ड। - फोटो : Jind
लुदाना-मोरखी रेलवे अंडरपास में जलभराव के विरोध में आठ दिन से धरना दे रहे ग्रामीणों ने सोमवार को पानी में ही योग कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने रेलवे विभाग से मांग की कि यहां अंडरपास की जगह रेलवे फाटक बनाया जाए। दरअसल अंडरपास में सालभर पानी भरा रहता है। इससे ग्रामीणों का रास्ता बंद है। वहीं दूसरी ओर अंडरपास में भरे पानी को देखते हुए रेलवे ने यहां खतरे का बोर्ड लग दिया है। सोमवार को ग्रामीणों ने कहा कि वे एक सप्ताह से धरना दे रहे हैं। इस दौरान रेलवे के अधिकारी तो पहुंचे हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में 20 फरवरी से ग्रामीण अनशन शुरू करेंगे। इसके बाद 25 फरवरी के बाद रेल रोको आंदोलन चलाया जाएगा। सोमवार को धरने में महिलाओं ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

जमीन से हो रहा है पानी का रिसाव
ग्रामीणों ने कहा कि जिस समय यहां अंडरपास बनाया जा रहा था तभी आगाह कर दिया कि यहां पानी का रिसाव होगा। अब जैसे ही आसपास के किसान अपने खेत में पानी लगाते हैं, इसका रिसाव अंडरपास की तरफ शुरू हो जाता है। वहीं लगातार पानी भरा रहने से जमीन में पानी निकल रहा है। इससे पानी नहीं सूखता।
विज्ञापन

रास्ता बदलने पर मजबूर हैं लोग
मोरखी गांव के लोगों के लिए यह मुख्य मार्ग है। वहीं लुदाना से पिल्लूखेड़ा जाने के लिए भी यही रास्ता है। यह रास्ता पूरे साल बंद रहता है। इससे लोग रास्ता बदलने पर मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अंडरपास उनके लिए आफत बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने मांगा समय
तीन दिन पहले रेलवे के अधिकारी ग्रामीणों के बीच गए थे। उस समय ग्रामीणों ने 20 फरवरी से रेल रोकने का ऐलान किया था, लेकिन अधिकारियों ने बातचीत के बाद 24 फरवरी तक समय देने की मांग की। इस पर ग्रामीणों ने 25 फरवरी को रेल रोकने की चेतावनी दी है।

 अंडरपास में हो रहा पानी का रिसाव।

अंडरपास में हो रहा पानी का रिसाव।- फोटो : Jind

 रेलवे अंडरपास में भरे पानी में खड़े होकर योग करते ग्रामीण।

रेलवे अंडरपास में भरे पानी में खड़े होकर योग करते ग्रामीण।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed