Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
villagers burnt effigy of pm when the problem of filling the water in railway underpass did not go away
{"_id":"5e42f0978ebc3ee60e768506","slug":"villagers-burnt-effigy-of-pm-when-the-problem-of-filling-the-water-in-railway-underpass-did-not-go-away-jind-news-rtk541779697","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अंडरपास में पानी भरने की समस्या दूर नहीं होने पर ग्रामीणों ने फूंका पीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अंडरपास में पानी भरने की समस्या दूर नहीं होने पर ग्रामीणों ने फूंका पीएम का पुतला
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
लुदाना-मोरखी रेलवे अंडरपास पर पुतला जलाते ग्रामीण।
- फोटो : Jind
Link Copied
लुदाना-मोरखी रेलवे अंडरपास के नजदीक धरना दे रहे किसानों और ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री और रेलवे प्रशासन का पुतला फूंककर रोष जताया। किसानों ने सरकार व रेलवे विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जींद-सोनीपत रेलवे लाइन पर लुदाना-मोरखी रेलवे अंडरपास में भरे पानी से नाराज आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने तीन दिन पहले धरना शुरू किया था।
विज्ञापन
मंगलवार को तीसरे दिन भी ग्रामीणों का धरना जारी रहा। लोगों का कहना है कि इस रेलवे अंडरपास के पानी में लोग डूबकर अपनी जान गवां रहे हैं, लेकिन विभाग व सरकार इस समस्या की और ध्यान नहीं दे रही। रेलवे अंडरपास में पानी भरे होने से यह रास्ता बंद पड़ा हुआ है। किसानों व वाहन चालकों के लिए यह मार्ग खासा परेशानी पैदा कर रहा है। लोगों ने कहा कि रास्ता बंद होने से कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। धरने पर बैठे लोगों का कहना था कि जब तक सरकार व विभाग उनकी इस समस्या का समाधान नहीं करेगी। यह धरना ऐसे ही जारी रहेगा और 20 फरवरी से नजदीक लगते सभी गांवों के लोग एकजुट होकर रेल रोको आंदोलन शुरू करेंगेे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।