फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers are suffering due to mud in the streets of Thua village

थुआ गांव की गलियों में कीचड़ से ग्रामीण बेहाल

Mon, 14 Feb 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers are suffering due to mud in the streets of Thua village
थुआ गांव की गलियों में फैला कीचड़। - फोटो : Jind
अलेवा। थुआ गांव की गलियों में कीचड़ होने से ग्रामीण परेशान हैं। उनका आरोप है कि गांव की कई गलियां कच्ची हैं, जिस कारण बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाती। गलियों में जमा गंदे पानी से बीमारी फैलने का खतरा मंडराने लगा है। दुर्गंध और गंदगी से ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार इसकी शिकायत खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी से की, लेकिन आज तक समस्या का स्थायी हल नहीं निकाला गया।
विज्ञापन

ग्रामीण आशीष, बल्लड़, सुभाष, राममेहर, जीता, रामकुमार, सतेंद्र, चांदी, सरोज, केलो व भतेरी ने बताया कि गांव में समस्याओं की भरभार है। गलियां कच्ची होने के कारण बरसाती व गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाती। गलियों में कीचड़ हो गया है। मच्छरों की तादाद बढ़ने से बीमारी का खतरा बढ़ गया। गंदे पानी की दुर्गंध और गंदगी से लोगों सांस लेना और घरों में रहना भी मुश्किल हो रहा है। पिछले कई दशक से पंच, सरपंच, पंचायत समिति, विधायक या फिर पंचायत विभाग ने कोई कार्य यहां नहीं किए हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि हमेशा बुखार के मरीज गांव में देखे जा सकते हैं। उन्होंने गलियों की सुध लेने के लिए डीसी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से भी गुहार लगाई, लेकिन आज तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी गलियों को पक्का करवाया जाए और गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed