फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers angry over incomplete road for three years

Jind News: तीन वर्षों से अधूरी सड़क को लेकर ग्रामीणों में रोष

Mon, 09 Feb 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry over incomplete road for three years
09जेएनडी31: सड़क का निर्माण नहीं होने से परेशान ग्रामीण विरोध प्रदर्शन करते हुए। संवाद
कंडेला। जिले के श्रीराग खेड़ा गांव में पिछले तीन वर्षों से अधूरी सड़क को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने जींद के विधायक एवं हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा के प्रति विरोध जताते हुए जल्द सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच बलवान डांगी ने बताया कि करीब तीन साल पहले स्थानीय विधायक की ओर से इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था लेकिन लंबे समय बीत जाने के बावजूद सड़क आज तक पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण कई बार विधायक और संबंधित अधिकारियों से मिलकर समस्या रख चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। सड़क पर केवल रोड़ा डाला गया और उसके बाद काम बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, यह गांव का मुख्य रास्ता है जिससे होकर बच्चों को स्कूल और कॉलेज जाना पड़ता है। सड़क पर बिखरे पत्थरों के कारण राहगीरों और पशुओं को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है। कुछ माह पहले कंडेला गांव के शमशेर नामक व्यक्ति के बैल की इसी रास्ते पर चोट लगने से मौत हो गई थी। शाम ढलते ही रास्ते से गुजरना और अधिक जोखिम भरा हो जाता है।
ग्रामीण ओमप्रकाश ने बताया कि इस मार्ग पर कई बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। रात के समय सड़क की खराब हालत के कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और हादसे का डर बना रहता है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शीघ्र कार्रवाई कर गांववासियों को राहत दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed