फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villager commits suicide by hanging himself in the field in Dalamwala village

Jind News: दालमवाला गांव में ग्रामीण ने खेत में फंदा लगाकर की आत्महत्या

Thu, 14 Sep 2023 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 14 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Villager commits suicide by hanging himself in the field in Dalamwala village
नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई करती पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। दालमवाला गांव के अधेड़ ने पड़ोसी के खेत में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 10 सितंबर से लापता था। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवाई थी। सदर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

दालमवाला गांव निवासी 57 वर्षीय कपूर सिंह 10 सितंबर को अचानक घर से बिना किसी को बताए चला गया। परिजनों ने उसे गांव और रिश्तेदारियों में भी ढूंढा, लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं लगा। 12 सितंबर को कपूर सिंह की पत्नी रोशनी ने उनके गुम होने की शिकायत पुलिस को दी थी, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का पर्चा भी दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

13 सितंबर सुबह परिजनों को सूचना मिली कि कपूर सिंह ने पड़ोसी के खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रोशनी ने बताया कि उनका पति काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे और 10 सितंबर को घर से लापता हो गया था। जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया है कि वह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed