फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Village Secretary Recruitment Examination: The woman's policeman friend gave an answer on WhatsApp

ग्राम सचिव पद की भर्ती परीक्षा ः युवती के पुलिसकर्मी दोस्त ने व्हाट्सएप पर दी थी आंसर की

Mon, 11 Jan 2021 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Village Secretary Recruitment Examination: The woman's policeman friend gave an answer on WhatsApp
आंसर की के साथ पकड़ी युवती को अदालत में ले जाती महिला पुलिस। - फोटो : Jind
जींद। ग्राम सचिव पद की भर्ती परीक्षा के दौरान भिवानी रोड स्थित बाल आश्रम स्कूल में आंसर की के साथ पकड़ी गई हाट गांव निवासी सीमा को सोमवार अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया। पूछताछ में आरोपी युवती ने बताया कि वह करनाल के एक अस्पताल में लैब अटेंडेंट है। लोहारू निवासी उसके पुलिसकर्मी दोस्त विनय ने व्हाट्सएप पर आंसर की मुहैया करवाई थी। वह मेवात में तैनात है। पुलिस ने आंसर की मुहैया करवाने वाले आरोपी दोस्त विनय के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि युवती के बयान और उसके मोबाइल के व्हाट्सअप पर भेजे गए नंबर की डिटेल खंगाली है। इसमें पुलिस ने लोहारू निवासी विनय द्वारा युवती के मोबाइल पर आंसर-की भेजी गई मिली। इस आधार पर पुलिस ने विनय के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस विनय की तलाश कर रही है। पुलिस रिमांड के दौरान युवती से आंसर की उपलब्ध करवाने वाले लोगों के नाम का पता लगाएगी। विनय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों ने कई जगह दबिश दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विनय पुलिस का कर्मचारी है और वह करनाल में ड्यूटी करता था। इसी दौरान उसकी युवती से दोस्ती हुई।
विज्ञापन

बड़े गिरोह तक पहुंच सकती है पुलिस
आरोपी सीमा के सहारे पुलिस बड़े गिरोह तक पहुंच सकती है, जो इस प्रकार से आंसर-की मुहैया करवाता है। ऐसे युवाओं की टीम काम करती है, जो रुपये के लिए आंसर-की मुहैया करवाती है। हालांकि पुलिस के अनुसार अभी तक सीमा ने बताया है कि उसे विनय ने बिना पैसे के ही अच्छी दोस्ती के कारण आंसर-की दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा कोड सी व डी पर टिकी पूरी जांच
इस मामले में पकड़ी गई युवती को जो प्रश्न पत्र मिला, उसका कोड-जे है, जबकि उसके पास मिली आंसर-की का कोड-सी व डी है। ऐसे में अब पुलिस जांच के तहत सी व डी कोड के प्रश्न पत्र का इंतजार कर रही है। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से प्रश्न पत्र की मांग की है, ताकि प्रश्नों का मिलान किया जा सके।

आरोपी ने किया फोन बंद, टीम सक्रिय
सीमा की गिरफ्तारी के बाद से आरोपी पुलिसकर्मी विनय ने फोन बंद कर दिया है। ऐसे में उसके फोन की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। इसके बावजूद टीम सक्रिय है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। सबसे पहले प्रश्न पत्र का मिलान किया जाना है।
- ओपी नरवाल, डीआईजी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed