{"_id":"64f77063e13816f558048ca7","slug":"vikram-malik-got-the-state-teacher-award-jind-news-c-199-1-sroh1006-5131-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विक्रम मलिक को मिला राज्य शिक्षक अवाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विक्रम मलिक को मिला राज्य शिक्षक अवाॅर्ड
Tue, 05 Sep 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीदों। शहर की रविदास बस्ती स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के अध्यापक विक्रम मलिक को अध्यापक दिवस पर राज्य शिक्षक अवार्ड से सम्मानित किया गया। इंद्रधनुष आडिटोरियम पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने विक्रम मलिक को एक लाख रुपये, सिल्वर मेडल, प्रशंसा पत्र देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विक्रम मलिक को इस विशेष सम्मान से नवाजे जाने पर परिवार, स्कूल व शिक्षा से जुड़े लोगों में खुशी की लहर है और उन्हे बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस अवार्ड के लिए अध्यापक विक्रम मलिक ने सरकार व चयन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अवार्ड उनके लिए ओर अधिक जिम्मेदारियां लेकर आया है और वे ओर अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। वे आगे भी स्कूल सुधारीकरण, बच्चों में शिक्षा के उत्थान, बच्चों में पढ़ाई की लग्र पैदा करने के कार्य निरंतर करते रहेंगे।