फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Vikas Bharat Sankalp Yatra will prove to be a boon in making the last person happy

Jind News: अंतिम व्यक्ति को खुशहाल बनाने में वरदान साबित होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

Sun, 07 Jan 2024 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Vikas Bharat Sankalp Yatra will prove to be a boon in making the last person happy
स्टालों का अवलोकन करते हुए बलदेव वाल्मीकि।
नरवाना। भाजपा कार्यकारिणी सदस्य बलदेव वाल्मीकि ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को खुशहाल बनाकर ही विकसित भारत की नींव को मजबूत किया जाएगा। समाज के अंतिम व्यक्ति को खुशहाल बनाने में विकसित भारत संकल्प यात्रा वरदान साबित होगी। यात्रा से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्ति लाभ उठाकर आगे बढ़ सकेंगे। बलदेव वाल्मीकि शनिवार को एसडी महिला कॉलेज में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण मिर्धा व भाजपा नेता वीरेंद्र नैन ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित देश बनाने में समाज के अंतिम व्यक्ति को अपना योगदान देना होगा। उन्होंने विभिन्न विभागों की तरफ से लगाए गए स्टॉलों की जानकारी भी हासिल की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रयासों से समाज के अंतिम व्यक्ति को घर बैठे सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से भेजी गई एलईडी वैन जिला के हर गांव व वार्ड में पहुंचेगी। जिससे नागरिकों को योजनाओं की जानकारी मिलेगी और उनकी समस्याओं का समाधान भी हो सकेगा। डॉ. सोनिया ने बताया कि आयुष विभाग के स्टालों पर भी जनमानस को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही है। कार्यक्रम में छात्रों व शहरवासियों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर जिला कल्याण अधीक्षक आजाद सिंह, खाद्यान्न एवं आपूर्ति विभाग चंद्रभान मोर, प्रमोद शर्मा, डॉ कपिल, स्टेज संचालक राजेश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed