{"_id":"6593104e357dcc2afb0cc1bb","slug":"vikas-bharat-sankalp-yatra-reached-the-wards-of-jind-city-jind-news-c-199-1-sroh1006-11074-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जींद शहर के वार्डों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जींद शहर के वार्डों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
Tue, 02 Jan 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
01जेएनडी41-भारत विकसित यात्रा में लगाए गए स्टाल। संवाद
जींद। नगरायुक्त सुरेंद्र कुमार बेनिवाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा सरकार की प्रमुख योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है ताकि इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंच सके।
देश के वंचित लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार द्वारा सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। यह बात नगरायुक्त ने जींद शहर में सोमवार को स्थानीय राजकीय आईटीआई में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि एवं बीजेपी के जिला महामंत्री डॉ राज सैनी, नगर परिषद के ईओ ऋषिकेश, सचिव अशोक डांगी, प्रधानाचार्य अनिल गोयल मौजूद रहे। नगरायुक्त ने यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी स्टालों का अवलोकन करते हुए उन्होंने लाभार्थियों से सरकार की योजनाओं के बारे में प्रतिक्रिया ली। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास कर उसे समाज की मुख्यधारा में शामिल करना केंद्र व प्रदेश सरकार का लक्ष्य है।
विकसित भारत यात्रा के शेड्यूल के बारे में जानकारी देते हुए नगरायुक्त ने बताया कि दो जनवरी को सुबह राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में व शाम को विद्यापीठ मार्ग एसडी स्कूल, इसी प्रकार तीन जनवरी को सुबह राजकीय पीजी कॉलेज जींद व शाम को डिफेंस कॉलोनी स्थित राजकीय गोल स्कूल में और चार जनवरी को सुबह से सांय तक भिवानी रोड स्थित गोपाल स्कूल में विकसित भारत यात्रा पंहुचेगी। इसके अलावा गांव चाबरी व ललित खेड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इन कार्यक्रमों में भाजपा जिला अध्यक्ष राजू मोर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और लाभार्थी महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस सिलिंडर व चुल्हे भी वितरित किए।