फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Vijendra Kagsar became the district head of the Building Construction Workers Union

Jind News: भवन निर्माण श्रमिक संघ के जिला प्रधान बने विजेंद्र कागसर

Sat, 25 Jul 2026 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Vijendra Kagsar became the district head of the Building Construction Workers Union
24जेएनडी07: नवनियुक्त पदा​धिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए। स्रोत: संगठन
जींद। जिला कार्यालय में भारतीय मजदूर संघ से संबंधित भवन निर्माण श्रमिक संघ की जिला समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया। समिति गठन के अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में श्रमिक संघ के प्रदेश महामंत्री राम मेहर जांगड़ा और भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री विनोद शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से विजेंद्र कागसर को जिला अध्यक्ष चुना गया। वहीं सोनम घिमाना, नरेश बड़ौदा और राम मेहर ढांडा खेड़ी को जिला उपाध्यक्ष, कविता लुदाना को जिला मंत्री, मेजर जलालपुर को सह मंत्री तथा गुरुदेव सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा मनीष जींद, मुकेश लिजवाना और धर्मपाल थुआ को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। ममता देवी, सुदेश रानी और अजय अमरहेड़ी को सलाहकार, बलवान बरसाना और जोगेंद्र घड़वाली को कार्यालय सचिव, मनीष नरवाना को प्रेस प्रवक्ता तथा राजकुमार उर्फ राजू, संदीप बड़ौदा और कमला जलालपुरा को जिला प्रभारी का दायित्व दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रणधीर खेड़ा, सुरेश कुमार, कृष्ण सिंघाना, रामनिवास सफीदों, साहब सिंह डाहोला, नसीब खटकड़, बसीया काबरछा और सीमा गतौली को शामिल किया गया।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, भवन निर्माण श्रमिकों के हितों की रक्षा करने और श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed