फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Vicky among the youth and Bhima among the elderly ran the fastest

युवाओं में विक्की और बुजुर्गों में भीमा दौड़ा सबसे तेज

Sat, 03 Sep 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Vicky among the youth and Bhima among the elderly ran the fastest
दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बुजुर्ग। संवाद - फोटो : Jind
जींद। घोघड़ियां गांव में नागपंचमी के उपलक्ष्य में मेला लगाया गया। शाम को खेल स्टेडियम में युवाओं और बुजुर्गों की दौड़ स्पर्धा हुई। युवाओं की दौड़ में विक्की ने बाजी मारी तो 60 से 70 आयु वर्ष के बुजुर्गों में भीमा तथा 70 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग में नौरंग ने पहला स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि के रूप में मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन विरेंद्र घोघड़ियां, हरनारायण फौजी, डॉ. विनीत ने विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

18 से 23 वर्ष आयु वर्ग में 1600 मीटर की रेस में विक्की ने प्रथम, उमेश शर्मा ने दूसरा और विनीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। 60 से 70 वर्ष आयु वर्ग में 100 मीटर की रेस में भीम सिंह ने प्रथम, होशियार सिंह ने दूसरा, सतबीर सिंह तीसरे नंबर पर रहा। 70 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग में नौरंग ने प्रथम, रामदिया ने दूसरा और सज्जन तथा बसाऊ ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। बुजुर्गों की दौड़ काफी रोमांचक रही। प्रथम पुरस्कार 3100 रुपये, दूसरा 2100 रुपये और तीसरा पुरस्कार 1100 रुपये दिया गया। बुजुर्गों को नकद राशि के अलावा पगड़ी और डोगा भी दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सज्जन एडवोकेट, अजयपाल एडवोकेट, विश्वास, रोहताश, यज्ञदीप, प्रदीप, मास्टर प्रवीन, विक्रम, अनूप, रामअवतार, सोमबीर, रामकुमार बूरा, रणधीर बूरा, राकेश बूरा, प्रदीप उर्फ काला, राकेश फौजी, बलजीत शर्मा, सुखविंद्र बूरा, रमेश, विनोद भी खास तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed