फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Vice-chairperson of the Women's Commission furious over lack of cleanliness in toilets.

Jind News: शौचालयों में सफाई नहीं होने पर तमतमाईं महिला आयोग उपाध्यक्ष

Sat, 22 Aug 2026 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 22 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Vice-chairperson of the Women's Commission furious over lack of cleanliness in toilets.
21जेएनडी04: नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीजों से सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आयोग की उ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने शुक्रवार को महिला थाना, नागरिक अस्पताल और वन स्टॉप सेंटर (सखी सेंटर) का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखी।
नागरिक अस्पताल के शौचालयों में गंदगी मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। सखी सेंटर की रसोई में लाइट और सिलिंडर की व्यवस्था नहीं थी। शौचालय में भी सफाई व्यवस्था खराब मिली, जिस पर अधिकारियों से जवाब तलब किया गया। उपाध्यक्ष ने पूछा कि सखी सेंटर को अपने भवन में क्यों नहीं शिफ्ट किया जा रहा। अधिकारियों ने बताया कि उनके पास अभी भवन उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

मीना परमार ने गायनी वार्ड में लगभग 20 महिलाओं से उपचार की जानकारी ली। उन्होंने महिला थाना में लंबित और निस्तारित शिकायतों का रिकॉर्ड भी खंगाला। उन्होंने अधिकारियों की रिपोर्ट पर भरोसा न कर, कई शिकायतकर्ता महिलाओं को खुद फोन किया। उनसे पुलिस कार्रवाई और संतुष्टि के बारे में पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डीसी डॉ. वैशाली शर्मा और पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह से महिला सुरक्षा, अधिकारों और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मीना परमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाया जाए। शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिकायत के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्रवाई करें और पीड़ित महिला को समय पर न्याय व सहायता उपलब्ध करवाएं।

इंसेट
मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली
मीना परमार ने दवा काउंटर समेत अन्य स्थानों का भी जायजा लिया। उपचार के लिए आए मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। चिकित्सकों से महिला एवं प्रसूति सेवाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान महिलाओं को परेशानी नहीं होनी चाहिए। अस्पताल के शौचालयों में गंदगी पर उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed