फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   VHP workers took out a yatra on Shri Ram Janmotsav

Jind News: श्रीराम जन्मोत्सव पर विहिप कार्यकर्ताओं ने निकाली यात्रा

Thu, 18 Apr 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 18 Apr 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
VHP workers took out a yatra on Shri Ram Janmotsav
श्रीराम जन्मोत्सव पर यात्रा शुरू करने से पहले भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेते विहिप कार्यकर्ता।
जींद। विश्व हिंदू परिषद की ओर से बुधवार को श्रीराम जन्मोत्सव पर भव्य यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें शहर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने सहभागिता की। श्रीराम मंदिर के निर्माण के बाद यह पहला रामनवमी का उत्सव है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सुशील सिंगला ने भी कार्यकर्ताओं को कहा कि रामनवमी का पर्व शुक्ल पक्ष या हिंदू चंद्र वर्ष की चैत्र महीने की नवमी पर मनाया जाता है। यह पर्व भगवान विष्णु के अवतार मर्यादा पुरूषोत्तम राम के जन्म की स्मृति में मनाया जाता है। इसदिन को रामनवमी भी कहा जाता है। विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक महेश मंगला ने कहा कि कार्यकर्ताओं को कहा कि हिंदू शक्ति संगठित हो रही है। हम ईसाई मशीनरी द्वारा धर्म परिवर्तन के प्रयासों पर नजर रखे हुए हैं। प्रशासन इन पर नजर रखे, नहीं तो बजरंग दल उन प्रयासों को रोकेगा। प्रांत उपाध्यक्ष राधेश्याम चिल्लाना व दीप्ति मित्तल ने कहा कि रामनवमी का व्रत करने से व्यक्ति के ज्ञान में वृद्धि होती है। उसकी धैर्य शक्ति का विस्तार होता है। इस अवसर पर प्रांत सह संयोजक हरीश रामकली, नवीन जैन, विशाल, भरत, रविंद्र, महावीर बिरौली, आशीष सिंगला, शशि, मीरा बबीता, दिनेश, विजय, मुनेंद्र वर्मा, प्रवीण, मोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed