फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Veterinarians expressed their protest by wearing black badges.

Jind News: पशु चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर जताया विरोध

Sat, 16 May 2026 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Veterinarians expressed their protest by wearing black badges.
15जेएनडी08-हिसार में हुए हमले के विरोध में काले बिल्ले लगाकर काम करते पशु चिकित्सक। स्रोत कर्मच
जींद। हरियाणा वेटरिनरी वैक्सीन संस्थान हिसार में सरकारी पशु चिकित्सकों पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में शुक्रवार को चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर रोष जताया। जिला सचिव डॉ. संजीव ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जानबूझकर कमजोर धाराएं लगाईं, जिसके कारण आरोपी को गिरफ्तारी के तुरंत बाद जमानत मिल गई। उन्होंने कहा कि यह पीड़ित चिकित्सकों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अनुसार आरोपी ने अधिकारियों के कमरे में घुसकर जान से मारने की धमकी दी और एक अधिकारी की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया, जो हत्या के प्रयास जैसा गंभीर अपराध है। जिला अध्यक्ष डॉ. अजमेर लाठर ने बताया कि एसपी को ज्ञापन देकर गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग की गई थी, लेकिन प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने आरोपी का स्टेशन बदलने और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed