{"_id":"652ccb1c2d7394c828021c04","slug":"vehicles-sold-in-abundance-on-the-first-day-of-navratri-establishments-remained-open-on-sunday-jind-news-c-199-1-sroh1007-7268-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नवरात्र के पहले दिन खूब बिके वाहन, रविवार को खुले रहे प्रतिष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नवरात्र के पहले दिन खूब बिके वाहन, रविवार को खुले रहे प्रतिष्ठान
Mon, 16 Oct 2023 11:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:03 AM IST
विज्ञापन
15जेएनडी19 : पहले बुक करवाए दुपहिया वाहनों की डिलीवरी लेते ग्राहक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। नवरात्र के पहले ही दिन बाजार में खासी रौनक रही। रविवार होने के बाद भी दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान खोले। वहीं श्रद्ध के दौरान वाहनों की बुकिंग कराने वाले लोग नवरात्र के पहले दिन वाहन लेकर घर आए। आभूषण की दुकानों पर भी रविवार को ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
पिछले 15 दिन से पितृपक्ष चल रहा था। श्राद्ध में कोई भी वस्तु खरीदने से लोग परहेज ही करते हैं। इसी कारण बाजार में रौनक कम हो गई थी। खरीद नहीं होने के कारण सोने का 24 कैरेट का भाव 58 हजार तक पहुंच गया था, जोकि शनिवार को 61330 तक बंद हुआ था। रविवार को सोने के भाव नहीं आते। काफी लोगों ने पहले ही अपनी बुकिंग करवा ली थी। रविवार को लोग अपनी डिलीवरी लेने के लिए आए। वहीं सबसे अधिक बुकिंग दुपहिया वाहनों की करवाई गई थी। रविवार को दुपहिया वाहनों की शो-रूम पर लोगों की काफी भीड़ दिखाई दी।
सफीदों रोड पर पंवार ऑटोमोबाइल पर काफी भीड़ रही। इस अकेले शो रूम में रविवार को 55 गाड़ियों की डिलीवरी की गई। इसके अलावा अन्य हीरो, होंडा, बजाज की बाइक भी खूब बिकी। वहीं आजकल लोगों को रुझान ई-स्कूटी पर भी ज्यादा हो रहा है। नौ दिन तक चलने वाले नवरात्र में खासकर वाहनों की बिक्री काफी बढ़ जाती है। पंवार ऑटोमोबाइल के संचालक राजबीर पंवार ने कहा कि यह नौ दिन वाहन खरीदने के लिए काफी शुभ मानते जाते हैं, इसलिए उन्होंने पहले ही अपनी तैयारियां कर ली हैं। काफी लोगों ने तो श्राद्ध में ही बुकिंग करवा दी थी, जिनकी डिलीवरी सोमवार व मंगलवार को दी जाएगी।
विज्ञापन
--