फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Vehicle drivers are adopting shortcut way to avoid paying toll tax

टोल टैक्स देने से बचने के लिए वाहन चालक अपना रहे हैं शॉर्टकट रास्ता

Sun, 04 Oct 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Vehicle drivers are adopting shortcut way to avoid paying toll tax
खटकड़-बड़ौदी रोड पर ट्रॉली खड़ी करके लगाया गया जाम। - फोटो : Jind
खटकड़-बड़ौदी मार्ग पर स्थित तालाब पर भैंसों को पानी पिलाने जा रहा अक्षय (11) गाड़ी की चपेट में आने से घायल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह सवा सात बजे से लेकर 11 बजे तक खटकड़-बड़ौदी मार्ग पर ट्राली खड़ी करके जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के समक्ष टोल से बचने के लिए बड़ौदी रोड पर जाने वाले वाहनों को पूरी तरह से बंद करने की मांग की। थाना प्रभारी द्वारा सोमवार को इस मामले में ग्रामीणों को एसडीएम से मिलवा कर समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया गया तो उन्होेंने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

सुरेंद्र, हरपाल, दिलबाग, ओमप्रकाश व कर्मबीर ने कहा कि शनिवार शाम को भैंसों को पानी पिलाने खटकड़ गांव निवासी अक्षय तालाब पर जा रहा था। टोल से बचने के लिए खटकड़ से बड़ौदी होकर वाहन चालक हाईवे पर जाते हैं। वाहनों की स्पीड अधिक होती है। अक्षय वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया है। यहां से जो वाहन जाते हैं, उनका यहां से आना-जाना बंद किया जाए, ताकि कोई हादसा न हो। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की चौड़ाई कम है, जबकि अब फसल का सीजन चल पड़ा है तो ऐसे में तालाब सड़क किनारे होने के कारण ग्रामीणों का आवागमन भी ज्यादा रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टोल से बचने के लिए इस रास्ते से होकर वाहन चालक जा रहे हैं। वाहनों की स्पीड लिंक रोड पर तेज होती है। पहले भी इसको लेकर वे मांग कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। अब वाहनों की चपेट में आने पर ग्रामीण घायल होने लगे हैं। टोल से पहले खटकड़ गांव से बड़ौदी होकर लिंक रोड जाता है। बड़ौदी होकर वाहन चालक झांज पहुंच जाते हैं जो हाईवे पर है। टोल के रुपये बचाने के लिए वाहन चालक शॉर्टकट रास्ता अपना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों से बातचीत कर दूर करवाएंगे समस्या
लिंक रोड पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग को लेकर अधिकारियों से बातचीत करके दूर करवाएंगे। ग्रामीणों ने बताया कि खटकड़ गांव निवासी अक्षय पशुओं को पानी पिलाने खटकड़-बड़ौदी रोड तालाब पर गया था। वाहन की चपेट में आने पर वह घायल हो गया। टोल से बचने के लिए वाहन चालक इस रास्ते से सफर करते हैं।
कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी, उचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed