{"_id":"5eb4486f8ebc3e9090614b3a","slug":"vegetable-market-closed-temporary-market-near-eklavya-stadium-jind-news-rtk5540170151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी को किया बंद, एकलव्य स्टेडियम के पास बनाई अस्थायी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी को किया बंद, एकलव्य स्टेडियम के पास बनाई अस्थायी मंडी
विज्ञापन
अस्थायी सब्जी मंडी के लिए जगह का निरीक्षण करते अधिकारी।
- फोटो : Jind
जिले में सामने आए कोरोना के तीन नए मामलों का संबंध सब्जी मंडी से होने के कारण अब प्रशासन ने सब्जी मंडी को बंद कर दिया है। शुक्रवार से सफीदों बाईपास स्थित एकलव्य स्टेडियम के पास अस्थायी सब्जी मंडी लगेगी। वहीं प्रशासन ने सब्जी मंडी के सभी आढ़तियों और सब्जी के काम से जुड़े लोगों की सैंपलिंग करवाने का फैसला लिया है। इसके लिए निजी लैब का सहारा लिया जाएगा।
गौरतलब है कि संगतपुरा और छात्तर गांव के तीन सब्जी बेचने वालों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद आशंका बढ़ गई है। ऐसे में कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए सब्जी मंडी से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच करवाई जाएगी। रोहतक पीजीआई और खानपुर मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 140 सैंपल की ही जांच हो पाती है। वहीं जींद जिले में प्रतिदिन 250 सैंपल लिए जा रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अब निजी लैब से सैंपल की जांच करवाएगा।
सुबह तीन से दस बजे तक खुलेगी मंडी
डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जींद की सब्जी मंडी को एकलव्य स्टेडियम के पास अस्थायी रूप से शिफ्ट कर दिया गया है। मंडी सुबह तीन बजे से 10 बजे तक सात घंटे खुलेगी। यहां किसान अपनी सब्जी आढ़तियों को बेच सकेंगे। सब्जी विक्रेता यहां से सब्जी खरीद सकेंगे। सुरक्षा के लिहाज से अस्थायी मंडी में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए बेरिकेडिंग करवाई जाएगी। जब तक सब्जी मंडी के दुकानदारों, आढ़तियों व सब्जी का काम करने वाले सभी लोगों के सैंपल की जांच पूरी नहीं हो जाती अस्थायी मंडी चलेगी।
विज्ञापन
आढ़तियों के साथ मीटिंग कर लिया फैसला
अस्थायी सब्जी मंडी बनाने के लिए डीसी कार्यालय स्थित सभागार में एसडीएम सत्यवान मान, डीएसपी धर्मवीर व तहसीलदार मनोज अहलावत के साथ सब्जी मंडी जींद की आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें अस्थायी सब्जी मंडी बनाने का फैसला लिया गया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्थायी सब्जी मंडी की साइट का निरीक्षण भी किया।
हो रही कम सैंपलों की जांच
सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान के अनुसार खानपुर मेडिकल कॉलेज में जींद के 70 सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं रोहतक पीजीआई में 50। जींद जिला से प्रतिदिन 250 सैंपल जांच के लिए भेजे जाते हैं। कम सैंपल की जांच होने के चलते अब फैसला लिया गया है कि बाकी के सैंपल की जांच गुरुग्राम स्थित निजी लैब में करवाई जाएगी। ताकि अधिक से अधिक लोगों की जांच करवाई जा सके।