{"_id":"65c9293bf8108e88920549a8","slug":"vegetable-market-buzzing-again-after-a-day-of-strike-jind-news-c-199-1-sroh1009-112899-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हड़ताल के एक दिन बाद सब्जी मंडी फिर गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हड़ताल के एक दिन बाद सब्जी मंडी फिर गुलजार
Mon, 12 Feb 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 12 Feb 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
जींद। सब्जी मंडी में शनिवार को हड़ताल के कारण आमजन को सब्जी के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके चलते लोगों को ताजी सब्जियों से वंचित रहने के साथ महंगे दाम पर सब्जी खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ा। रविवार सुबह ही सब्जी मंडी में खरीदारों की भीड़ लग गई थी। यह भीड़ दोपहर बाद तक लगी रही। एक दिन बाद आढ़तियों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी थी।
रविवार को मंंडी में सब्जियों के भाव में हड़ताल के बाद उछाल नहीं देखा गया, बल्कि सामान्य दिनों की तरह ही रहे। इसमें मटर 40 रुपये किलो, गाजर 15, गोभी 25, टमाटर 20, आलू 10, प्याज 24, मिर्च 50 रुपये प्रति किलो की दर से बिकी। मंडी में सब्जियों की तरह ही फलों की खरीदारी भी लोगों ने सामान्य दिनों की तरह पुराने भाव में ही की। हड़ताल के कारण सब्जी की रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों को ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा था। इसके विपरीत मंडी खुलने के बाद बाजार से लेकर मंडी तक हर जगह रेहड़ी व फड़ी लगी रही। इसके कारण आमजन को शहर के हर चौक, सड़क व गलियों में सब्जियां मिलीं।