{"_id":"91782a72162ba69ec427d35795f16575","slug":"van-bike-collision-two-killed-three-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन-बाइक में भिड़ंत, दो की मौत, तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैन-बाइक में भिड़ंत, दो की मौत, तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Thu, 25 Sep 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोहाना मार्ग पर धरोदी गांव के निकट बुधवार शाम सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन युवक घायल हो गए।
घायलों को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। फतेहाबाद जिले के भूना निवासी छह युवक तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर धमतान साहिब गांव में स्थित गुरुद्वारे में अमावस्या के मौके पर मत्था टेकने के लिए आए थे। जब युवक गुरुद्वारे से वापस भूना की ओर जा रहे थे तो धरोदी गांव के निकट मोटरसाइकिल की सामने से आ रही एक वैन के साथ टक्कर हो गई।
इस दुर्घटना के बाद पीछे दो अन्य बाइकों पर सवार युवकों का भी संतुलन बिगड़ गया और वह भी घायल हो गए। वैन के साथ टक्कर होने पर भूना निवासी विक्की (23) व ईश्वर उर्फ काला (26) की मौत हो गई। इसके अलावा भूना निवासी राजेश, राजेंद्र व संदीप घायल हो गए। चालक अपनी वैन को लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।