फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Valmiki Mahasabha raised the issue of hostel construction

Jind News: वाल्मीकि महासभा ने छात्रावास निर्माण को लेकर रखी बात

Thu, 11 Sep 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 11 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Valmiki Mahasabha raised the issue of hostel construction
10जेएनडी49-मीटिंग में पहुंचे वाल्मीकि समाज के लोग। स्रोत ग्रामीण - फोटो : mathura
उचाना। बुधवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में वाल्मीकि समाज की बैठक आयोजित की गई। रणबीर सिंह ढाठरथ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पालवां में बन रहे छात्रावास का कोई विरोध नहीं है। मीटिंग में सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणियों पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि समाज के खिलाफ गलत टिप्पणी करने वालों को माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

यह छात्रावास पूरे समाज के हित में बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने 31-31 लाख रुपये की ग्रांट दी है। विधायक कपूर वाल्मीकि सहित अन्य लोगों ने भी सहयोग किया है। वाल्मीकि महासभा हलका प्रधान शमशेर उर्फ काला वाल्मीकि ने कहा कि पालवां गांव में छात्रावास और वाल्मीकि भवन के निर्माण के लिए बनाई गई वर्तमान कमेटी को मान्यता नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सत्यवान ढिलौड की ओर से बनाई गई इस कमेटी का गठन एकतरफा तरीके से किया गया। महासभा का मानना है कि कमेटी में हलका उचाना के प्रत्येक गांव से एक-एक सदस्य होना चाहिए। कमेटी के गठन में पारदर्शिता की कमी पर भी सवाल उठाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी बनाने से पहले किसी सार्वजनिक चौपाल में मीटिंग नहीं बुलाई गई। इस मौके पर सत्यवान पिंडारा, सुभाष भौंसला, कश्मीरी, बलराज आदिवाल, सुनील पिंडारा, रमेश राणाए मोहन चौहान खटकड़, संदीप गागर छात्तर, सुनील मांडी, राममेहर मखंड, बिजेंद्र पूर्व पार्षद, शिवा जींद, वेदपाल मांडी, बिल्लू घसो, जोनी जींद व सन्नी छात्तर मौजूद रहे।

सभी ने मिलकर बनाई थी कमेटी, आरोप बेबुनियाद
हरियाणा वाल्मीकि महासभा प्रधान महासचिव सत्यवान ढिलौड़ ने कहा कि पालवां गांव की चौपाल में मीटिंग हुई थी। कमेटी सभी लोगों की सहमति से बनाई गई है। जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह निराधार हैं। उनका व्यक्तिगत किसी तरह का कोई भूमिका नहीं है। जो लोग मीटिंग कर रहे हैं उनकी मंशा है कि पालवां गांव में छात्रावास व वाल्मीकि भवन नहीं बने। कुछ लोग वाल्मीकि समाज की एकता को तोड़ कर नेताओं के मन में भ्रम पैदा करते हैं ताकि वह निर्माण को लेकर ग्रांट नहीं दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed