फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Vakil singh becomes captain of handball team

हैंडबाल की टीम के कप्तान बने वकील सिंह

Tue, 07 Jan 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Vakil singh becomes captain of handball team
छत्तीसगढ़ के भिलाई में आठ से 12 जनवरी तक प्रस्तावित 42वीं लड़कों की जूनियर राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली हरियाणा की लड़कों की टीम की घोषणा की गई।
विज्ञापन

ईरा इंटरनेशनल स्कूल डूमरखां में दस दिन से प्रदेश की टीम का प्रशिक्षण शिविर संपन्न होने के बाद की गई। इससे पहले शिक्षा भारती स्कूल कलायत में प्रशिक्षण शिविर लगाया था। कलायत उपमंडल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वकील सिंह को टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं रोहतक के खिलाड़ी सुनील को टीम का उप कप्तान बनाया है। इसके अलावा भिवानी के मनीष व सचिन, जींद के कर्मजीत, आर्यन व विकास, हिसार के साहिल, परमजीत, सहदेव, अजय व रवि, कैथल के गुरमित, वकील, शुभम, अक्षय व प्रदीप, झज्जर के रामपाल, रोहतक के सुनील व धीरज को टीम में शामिल किया है। हरियाणा हैंडबाल महासंघ के महासचिव डॉ.जुगमिंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा की पिछले दो वर्षों से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उप विजेता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed