{"_id":"6001bf528ebc3e340d28e1c4","slug":"vaccination-will-start-at-10-30-am-in-three-centers-jind-news-rtk591031428","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सेंटरों में सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सेंटरों में सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगा टीकाकरण
विज्ञापन
जींद। कोरोना को हराने के लिए शनिवार को देशभर में टीकाकरण अभियान शुरू होगा। जिले में तीन स्थानों पर धूमधाम से समारोह आयोजित कर साढ़े 10 बजे से टीकाकरण शुरू किया जाएगा। अभियान का ऑनलाइन शुभारंभ प्रधानमंत्री करेंगे।
जींद के पॉलीक्लीनिक, नागरिक अस्पताल नरवाना और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलेवा में 100-100 स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। इस दौरान रजिस्ट्रेशन करवाने वाली दूध पिलाने वाली माताओं और गर्भवती महिलाओं को टीका नहीं लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तीनों स्थानों का दौरा किया और यहां पर बैनर लगाए।
टीकाकरण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने कहा कि पहले चरण में 300 लोगों को टीका लगाया जाएगा। इतनी संख्या में वैक्सीन की डोज तीनों स्वास्थ्य केंद्रों पर शनिवार सुबह ही भेजी जाएगी। तीनों स्थानों पर ऑनलाइन सिस्टम को तैयार किया गया है। यहां प्रधानमंत्री द्वारा टीकाकरण के शुभारंभ कार्य को देखा जाएगा। इसके बाद टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए तीन-तीन कमरों की व्यवस्था की गई है। पहले कमरे में ऑफिसर-1, दूसरे में ऑफिसर-2 और तीसरे में प्रतीक्षालय बनाया जाएगा। पहले ऑफिसर का काम टीकाकरण के लिए आने वाले व्यक्ति की आईडी चेक करना, दूसरे ऑफिसर का काम आईडी के बाद टीकाकरण के लिए भेजना होगा। इसके बाद टीकाकरण होगा। टीकाकरण के बाद व्यक्ति को 30 मिनट तक चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य संबंधी जानकारी चिकित्सक को देनी होगी
डॉ. नवनीत सिंह ने बताया दूध पिलाने वाली माताओं व गर्भवती महिलाओं को टीका नहीं लगाया जाएगा। इसके अलावा जिस व्यक्ति को एलर्जी जैसी कोई समस्या हो तो उसको भी टीका नहीं लगाया जाएगा। इसलिए टीकाकरण के लिए आने व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहले ही चिकित्सकों को देनी होगी।
तीन केंद्रों पर टीकाकरण होना है, वहां पूरी तैयार है। टीकाकरण अभियान में हिस्सा लेने वाली टीम भी तैयार है। फिलहाल तीन स्थानों पर ही टीकाकरण किया जाएगा। बाद में इन स्थानों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। जिले में फिलहाल 4900 लोगों के लिए कोविशील्ड की 10540 डोज पहुंची है।
- डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन