फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Use mobile only when necessary

जरूरी होने पर ही मोबाइल का इस्तेमाल करें : ओपी

Sat, 29 Jun 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 29 Jun 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Use mobile only when necessary
28जेएनडी02: टाबर उत्सव में प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करते हुए मुख्याति​थि। स्रोत सोसायटी
जींद। सोल एंड स्पिरिट आर्ट सोसाइटी हरियाणा ने शुक्रवार को कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित टाबर उत्सव में प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्कार भारती जींद के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान रहे, जबकि सोल एंड स्पिरिट आर्ट सोसाइटी के अध्यक्ष दीपक कौशिक, वरिष्ठ सलाहकार इंंद्रजीत वशिष्ठ, सहसचिव सुमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

ओम प्रकाश चौहान ने कहा कि यह बड़ी बात है कि आज कोई बच्चा चार घंटे मोबाइल से पूरी तरह से दूर रहता है। उन्होंने कहा कि मोबाइल कोई अच्छी चीज नहीं है। इसका प्रयोग केवल उतना ही होना चाहिए जितना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मोबाइल से दूर रहकर बच्चे अपना स्वास्थ्य भी ठीक रख रहे हैं और कला के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। दीपक कौशिक और सुमित कुमार ने बताया कि इस टाबर उत्सव में कम से कम आधा दर्जन बच्चों ने अपनी मेहनत और कला से सभी का मन मोहने का काम किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जींद में बच्चों ने कला के प्रति जो रुचि दिखाई है वह निश्चित तौर पर सराहनीय है। हर रोज सुबह 8 से 12 बजे तक बच्चे बिना मोबाइल के केवल कला में ध्यान देने का काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन 30 दिनों में बच्चों ने ऐसी कलाकृतियां बनाई हैं जो शायद आर्ट कॉलेज में दूसरे वर्ष के छात्र भी नहीं बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक कौशिक ने बताया कि सोसाइटी अब इस बात को सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी कि जो बच्चे इस उत्सव में अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ना चाहते हैं उन्हें एक सही मंच उपलब्ध करवाया जाए, ताकि वह लगातार अपनी प्रतिभा को और अधिक निखार सकें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बच्चों में कौशल पैदा करना चाहती है तो ऐसे में इस प्रकार के एक महीने के उत्सव के बाद प्रतिभाशाली बच्चों को उनका कौशल निखारने में केंद्र सरकार को भी मदद करनी चाहिए। ॉ

28जेएनडी02: टाबर उत्सव में प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि। स्रोत सोसायटी

28जेएनडी02: टाबर उत्सव में प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि। स्रोत सोसायटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed