फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Urban estate changed in police cantonment, the sweat of the police in stopping the farmers

किसानों के आगे छोटे पड़ गए प्रशासन के इंतजाम, किसानों को रोकने में छुटे पुलिस के पसीने

Thu, 04 Nov 2021 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Urban estate changed in police cantonment, the sweat of the police in stopping the farmers
विरोध कर रहे किसानों को रोकते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : Jind
जींद। करीब एक साल बाद बुधवार को जींद पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का किसानों ने जोरदार विरोध किया। इस दौरान जजपा कार्यालय के पास का क्षेत्र पूरे दिन पुलिस छावनी में तब्दील रहा। किसानों के विरोध के आगे प्रशासन द्वारा किए गए सभी इंतजाम छोटे पड़ गए और किसानों ने जजपा कार्यालय के बाहर करीब दो घंटे तक रास्ता रोके रखा। कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। किसानों ने इस दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ पूर्व विधायक भाग सिंह छात्तर को भी निशाना बनाया। किसानों ने कहा कि छात्तर ने चौटाला को बुलाकर किसानों के खिलाफ होने का प्रमाण दिया है।
विज्ञापन

किसानों को रोकने के लिए बुधवार सुबह से ही जजपा कार्यालय के पास बैरिकेडिंग शुरू हो गई थी। हालांकि किसानों को उम्मीद थी कि चौटाला का कार्यक्रम रद्द होगा, लेकिन दोपहर करीब एक बजे डीसी नरेश कुमार व एसपी नरेंद्र बिजरानिया स्थिति का जायजा लेने पहुंचे तो साफ हो गया कि चौटाला जरूर आएंगे। दोपहर करीब ढाई बजे किसान पार्क में बैठकर आगे की योजना बना ही रहे थे कि तभी चौटाला का काफिला पहुंच गया। इसे देखते ही किसान भी जजपा कार्यालय पर पहुंच गए। हालांकि दुष्यंत चौटाला इसी बीच पास ही पूर्व विधायक भाग सिंह छात्तर के निवास पर चले गए। इसके बाद किसानों ने करीब डेढ़ घंटे तक जजपा कार्यालय के बाहर ही धरना जारी रखा।
विज्ञापन

पुलिस और जजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई धक्का-मुक्की
इस दौरान जजपा कार्यकर्ता कार्यालय से निकल कर दुष्यंत चौटाला से मिलने के लिए भाग सिंह छात्तर के निवास पर जाने लगे। इस पर किसानों में शामिल कुछ लोगों ने उन पर तीखी टिप्पणी की। इससे उनके बीच बहस होने लगी। वहीं जब दुष्यंत चौटाला वापस जाने लगे तो किसानों ने फिर से विरोध किया। इस बीच उचाना के एसडीएम डॉ. राजेश खोथ, एक पुलिसकर्मी और एक जजपा की महिला कार्यकर्ता के साथ धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed