फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   uproar during the ongoing talent search in the state collage

राजकीय कॉलेज में चल रहे प्रतिभा खोज के दौरान हंगामा

Fri, 30 Aug 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
uproar during the ongoing talent search in the state collage
राजकीय कॉलेज में चल रहे प्रतिभा खोज कार्यक्रम में कॉलेज के छात्रों को प्रवेश नहीं करने देने का आरोप लगाते हुए छात्र संघ के उपाध्यक्ष व अन्य छात्रों ने जमकर हंगामा किया। विद्यार्थियों ने गोहाना रोड भी जाम कर दिया। इस दौरान छात्रों के समर्थन में आए बजरंग दल छात्र शाखा के प्रदेशाध्यक्ष हरीश रामकली ने प्राचार्य शीला दहिया से विद्यार्थियों के बीच में ही बहस की। उन्होंने कहा कि चार-पांच सितंबर को मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान प्राचार्य की खिलाफ लिखित में शिकायत की जाएगी। इस दौरान हरीश रामकली ने प्राचार्य से यहां तक कह दिया कि वे आरएसएस के कार्यकर्ता हैं और आरएसएस सरकार चलाती है। यदि प्राचार्य को दिक्कत है तो वे तबादला करवा लें। वहीं छात्रों ने एलान किया कि शुक्रवार को इसके विरोध में एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना देकर विद्यार्थियों के साथ बदतमीजी करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय पीजी कॉलेज में वीरवार को प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इससे पहले प्रधानमंत्री के फिट इंडिया कार्यक्रम को दिखा गया। जब कॉलेज में डांस के कार्यक्रम शुरू हुए तो काफी विद्यार्थी गेट पर जमा हो गए, लेकिन यहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान राजकीय पीजी कॉलेज छात्र संघ के उपाध्यक्ष कमल भी पानी पीने के लिए बाहर आए तो उन्हें पुलिस ने वापस अंदर नहीं जाने दिया। कमल के अनुसार एक पुलिसकर्मी ने उन्हें धक्का भी दिया। इससे छात्रों में रोष पनप गया और नारेबाजी करते हुए गोहाना रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे तक चला हंगामा
जाम की सूचना मिलते ही डीएसपी कप्तान सिंह व सिविल लाइन थाना प्रभारी जगदीश चंद्र भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों से जाम खुलवाया। इसके बाद भी काफी देर तक विद्यार्थियों व प्राचार्य के बीच बहस चलती रही। हंगामे की जानकारी मिलते ही छात्र संगठन एबीवीपी के कई कार्यकर्ता और नेता भी यहां पहुंच गए। इन लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने उनके नेता के साथ बदतमीजी की। ऐसे में उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस पर डीएसपी कप्तान सिंह ने कहा कि वे लिखित में शिकायत दे दें। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बाहरी छात्र आने से हुआ हंगामा
दरअसल डांस कार्यक्रम शुरू होते ही काफी संख्या में बाहरी विद्यार्थी भी कॉलेज में पहुंच गए। मुख्य गेट से प्रवेश नहीं मिलने पर कुछ छात्रों ने कॉलेज की दीवार की ग्रिल तोड़ दी और अंदर पहुंच गए। यहां भी कॉलेज स्टाफ के साथ विद्यार्थियों की झड़प हुई।
शराब पीकर आए छात्र को लिया हिरासत में
इस दौरान एक युवक शराब के नशे में था, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि सिविल लाइन थाना प्रभारी जगदीश चंद्र के अनुसार किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था नहीं बिगड़े, इसके लिए पहचान पत्र देखकर ही विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित किया गया था। कॉलेज के कुछ छात्र बाहरी छात्रों को भी अपने साथ ला रहे थे। उन्हें रोका गया है। इसको लेकर ही हंगामा किया गया। कॉलेज छात्र संघ के उपप्रधान कमल कार्यक्रम में मौजूद थे, लेकिन वे बाद में बाहर गए हैं।
शीला दहिया, प्राचार्य, राजकीय पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed