{"_id":"694c2d00001b7da9c9098e63","slug":"update-the-progress-of-the-jal-shakti-abhiyan-work-on-the-portal-jind-news-c-199-1-jnd1010-145927-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जल शक्ति अभियान के काम को पोर्टल पर करें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जल शक्ति अभियान के काम को पोर्टल पर करें अपडेट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को एडीसी कार्यालय में जल शक्ति अभियान को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले में पानी बचाने और जमा करने से जुड़े कामों की प्रगति की समीक्षा की गई।
उन्होंने विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत अब तक जो भी काम पूरे हो चुके हैं, उनकी जानकारी जल्द से जल्द पोर्टल पर अपडेट की जाए और सभी विभाग अपनी ताजा रिपोर्ट दें, ताकि काम की प्रगति का ठीक से आंकलन किया जा सके।
उन्होंने कहा कि छतों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पानी रोकने के लिए ट्रेंच, बोरवेल, वाटरशेड, पिट सोक और पेड़ लगाने जैसे सभी कामों की पूरी और अपडेट जानकारी दी जाए। उन्होंने बताया कि पानी बचाने के ये काम आने वाले समय के लिए बहुत जरूरी हैं और इन्हें गंभीरता से पूरा किया जाना चाहिए।बैठक में सभी विभागों ने अपने-अपने काम की जानकारी दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर डीएफओ पवन ग्रोवर, एक्सईएन पीएचईडी भानु प्रकाश, जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु, पीओ नरेगा राकेश, एक्सईएन सिंचाई विकास गिरधर और एक्सईएन सिंचाई सौरभ गर्ग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।