फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Upcoming schedule for admission in UG courses not released

Jind News: यूजी कोर्स में दाखिले के लिए आगामी शेड्यूल नहीं हुआ जारी

Wed, 21 May 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 21 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Upcoming schedule for admission in UG courses not released
20जेएनडी11-राजकीय पीजी कॉलेज में लगे हेल्प डेस्क पर दाखिले से संबंधित जानकारी लेने पहुंचे विद्य
जींद। महाविद्यालयों में अंडर ग्रेजुएट (यूजी कोर्स) को लेकर 19 मई से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने पोर्टल पर लिंक भी जारी कर दिया है, लेकिन अब तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चलेगी और कब मेरिट लिस्ट जारी होगी, इसको लेकर कोई शेड्यूल अभी नहीं आया है।
विज्ञापन

विद्यार्थी पोर्टल पर पांच महाविद्यालयों की पसंद भर सकते हैं। इनमें मेरिट के अनुसार उनको कॉलेज और कोर्स अलॉट किया जाएगा। दो दिन में राजकीय पीजी कॉलेज में विभिन्न संकायों में 62 और राजकीय प्रियदर्शिनी महिला कॉलेज में 34 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

यूजी कोर्स में दाखिले के आवेदन को लेकर विद्यार्थी को उच्चतर शिक्षा निदेशालय की साइट पर जाना होगा। 100 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस भी लगेगी। साइट पर दिशा-निर्देशानुसार छात्र को अपने दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। यदि किसी तरह की आपत्ति होती है तो पोर्टल पर दिए गए मोबाइल नंबर पर एसएमएस से अलर्ट आएगा ताकि छात्र उस त्रुटि को ठीक कर सके। इसके बाद आपत्ति को हटा कर दोबारा आवेदन अपलोड करने का मौका भी छात्र को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिला प्रक्रिया तीन चरणों में चलेगी। आवेदन के बाद दो मेरिट सूची जारी होंगी। इसके बाद तीसरे चरण में ओपन काउंसिलिंग होंगी। जींद में 17 राजकीय और निजी महाविद्यालयों सहित सीआरएसयू (चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय) में यूजी कोर्स की लगभग साढ़े 11 हजार सीटें हैं जबकि 12वीं कक्षा में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई से लगभग 15 हजार विद्यार्थी पास हुए हैं।

-----------

उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दाखिला के लिए पोर्टल को खोला गया है। फिलहाल रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आगामी शेड्यूल अभी नहीं आया है। पोर्टल पर आपत्ति पर विद्यार्थी को संदेश मिलेगा। वहीं एक विद्यार्थी पांच कॉलेजों की पसंद भर सकता है और कोर्स कितने भी भर सकता है। मेरिट के अनुसार कोर्स और कॉलेज अलॉट होंगे।
--डॉ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य राजकीय पीजी कॉलेज जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed