{"_id":"66abebe20bb46ba60b01fdd4","slug":"united-kisan-morcha-will-celebrate-corporate-india-quit-day-on-9th-jind-news-c-199-1-sroh1006-120865-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 9 को कॉरपोरेट्स भारत छोड़ो दिवस मनाएगा संयुक्त किसान मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 9 को कॉरपोरेट्स भारत छोड़ो दिवस मनाएगा संयुक्त किसान मोर्चा
Fri, 02 Aug 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
01जेएनडी23-किसान विश्राम गृह में बैठक को लेकर एक जुट हुए संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी। संव
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की बैठक वीरवार को अनाज मंडी स्थित किसान विश्राम गृह में हुई। इसकी अध्यक्षता बलबीर सिंह, जोगेंद्र सिंह, सुखदेव जम्मू और रवि आजाद ने की।
बैठक के दौरान प्रदेश में सूखे के हालात को देखते हुए खेती को बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में नहरी पानी छोड़ने की मांग, बॉर्डर पर किसानों को रोकने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करने पर विरोध जताया गया। बैठक में सरकार से साथ हुई वार्ता के मुद्दे की विस्तार से समीक्षा की गई, जिसमें सरकार के आश्वासन के अनुसार फसल खराबे के लंबित मंजूरशुदा मुआवजों, पानी का आबियाना माफ होने, पैक्स बैंकों से लिया गया ब्याज मुक्त लोन जारी रखने, एमएसपी, बिजली कानून रद्द करने, कर्जा मुक्ति पर आंदोलन जारी रहेगा। संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा नौ अगस्त को भारत छोड़ो दिवस को कॉरपोरेट्स भारत छोड़ो दिवस के रूप में ट्रेड यूनियनों और अन्य संगठनों के साथ मिलकर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगा। किसानों के बीच भारत को डब्ल्यूटीओ से बाहर लाने और कृषि उत्पादन जिसमें कृषि व्यापार में बहुराष्ट्रीय कंपनी पर प्रतिबंध की मांग का प्रचार करते हुए जिला स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। 17 अगस्त को संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा के आह्वान के तहत जल संकट और जलवायु परिवर्तन के कारण कृषि पर पड़ने वाले प्रभाव तथा जल, भूमि, वन और खनिज सहित प्राकृतिक संसाधनों के केंद्रीयकरण के खिलाफ जोनल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस अवसर पर सुरेश कोथ, विकास सींसर, रणवीर मलिक , इंद्रजीत सिंह, कवरजीत सिंह, सुखविंदर, सतेंद्र लोहचब, सतीश, करनैल सिंह, अजय सिधानी, मनदीप नथवान, जियालाल, सुमित दलाल मौजूद रहे।