{"_id":"67be199bdcaf84580c0c1b7d","slug":"united-kisan-morcha-submitted-reminder-memorandum-to-sdm-regarding-the-demand-for-special-girdawari-jind-news-c-199-1-jnd1001-130623-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्पेशल गिरदावरी की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने एसडीएम को सौंपा रिमाइंडर ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्पेशल गिरदावरी की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने एसडीएम को सौंपा रिमाइंडर ज्ञापन
Wed, 26 Feb 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
25जेएनडी27: अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को रिमाइंडर ज्ञापन सौंपते हुए किसान नेता व किसान। संवाद
- फोटो : reasi
नरवाना। तहसील कार्यालय में संयुक्त किसान मोर्चे का धरना 1041 वें दिन अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह के नेतृत्व में जारी रहा। इस दौरान किसानों ने स्पेशल गिरदावरी की मांग को लेकर एसडीएम को रिमाइंडर ज्ञापन सौंपा।
मा. बलबीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की वायदा खिलाफी, तानाशाही और सरकार किसानों को किस नजर से देखती है और कितना मान सम्मान करती है यह सबके सामने है। कैबिनेट मंत्री अब नरवाना को पेरिस बनाने का दावा कर रहे हैं और अपने आप को नरवाना का बेटा बता रहे हैं। जबकि नरवाना तहसील के दर्जनों गावों में बर्बाद हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी के आदेश आज तक जारी नहीं किए गए है। उन्होंने कहा कि 21 फरवरी को भी (एसडीएम) नरवाना की मार्फत मुख्य मंत्री को ज्ञापन दिया जा चुका है परंतु तय सीमा के दौरान स्पेशल गिरदावरी के आदेश नहीं दिए गए। इसके कारण मंगलवार को भी ज्ञापन का रिमाइंडर दिया गया। उन्होंने कहा कि किसान ने फैसला लिया है कि यदि दो दिन में प्रशासन स्पेशल गिरदावरी के आदेश नहीं देता तो शुक्रवार को किसान शहर में प्रदर्शन करेंगे। इस मौके बलवान सिंह, गुरुदेव सिंह, सुभाष, सत्यवान, निहाल सिंह, बलजिंद्र, फतेह सिंह, सूरजन, मांगेराम, सतबीर, गंगा सिंह, चंद्रभान, ओम प्रकाश, बलराज, हवा सिंह, बलवंत, इंद्र सिंह, प्रताप सिंह, जयपाल मौजूद रहे।