फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Union Minister releases Dr. Dharmdev Vidyarthi's book

Jind News: केंद्रीय मंत्री ने डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी की पुस्तक का किया विमोचन

Tue, 18 Nov 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 18 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Union Minister releases Dr. Dharmdev Vidyarthi's book
17जेएनडी36-डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी की 52 वीं पुस्तक का विमोचन करते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट् - फोटो : घटयात्रा में ​ शामिल जैन समाज की महिलाएं। संवाद
जींद। शिक्षाविद व लेखक हरियाणा साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी की 52वीं पुस्तक का विमोचन केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया। यह विमोचन अर्जुन स्टेडियम में आयोजित बाबा बंदा सिंह बहादुर संप्रदाय के वार्षिक दीवान में किया गया।
विज्ञापन

यह पुस्तक पंजाबी में लिखी गई है जिसमें बाबा बंदा सिंह बहादुर संप्रदाय के 10वें गद्दीनशीन बाबा जतिंदर पाल जी सोढ़ी की जीवनी और दर्शन का वर्णन किया गया है। यह पुस्तक हिंदी और पंजाबी दोनों भाषाओं में लिखी है।
विज्ञापन

डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने विभिन्न विषयों में हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, संस्कृत तथा हरियाणवी सहित 5 भाषाओं में 52 पुस्तकों की रचना की है जिसमें इतिहास डीएवी और आर्य समाज योग, महापुरुषों की जीवनियां था बच्चों से संबंधित कहानियां प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दैनिक कर्मकांड और हवन-यज्ञ के संस्कृत के मंत्रों का हिंदी काव्य अनुवाद किया है ताकि श्रद्धा हवन यज्ञ करने वाले श्रद्धालु जो संस्कृत नहीं समझ सकते, वे हिंदी में समझ कर हवन यज्ञ करें।

एक वर्ष में उन्होंने भारत विभाजन के समय पाकिस्तान से आने वाले 150 जीवित व्यक्तियों से संपर्क कर विभाजन की विभीषिका के कारण और परिणाम पर आधारित दो पुस्तकों की रचना की है, जिसका लोकार्पण व एक सेमिनार का आयोजन शीघ्र ही किया जाएगा। इस उपलब्धि पर पूर्व कुलपति डॉ. एकेचावला, वीरेंद्र लाठर, जगदीश आहूजा, गगन अरोड़ा, पंजाबी अकादमी के निदेशक हरपाल और संस्कृत के निदेशक डॉ. सीडी कौशल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed