{"_id":"66a6b882fbe67ba1670bdc34","slug":"union-budget-will-bring-progress-in-the-country-captain-abhimanyu-jind-news-c-199-1-sroh1007-120678-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय बजट देश में प्रगति लाने वाला : कैप्टन अभिमन्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय बजट देश में प्रगति लाने वाला : कैप्टन अभिमन्यु
Mon, 29 Jul 2024 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 29 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
28जेएनडी28 : पत्रकारों से बातचीत करते कैप्टन अभिमन्यु। संवाद
जींद। पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने केंद्रीय बजट को देश में प्रगति लाने वाला और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बताया है। अभिमन्यु रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके साथ जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र ढूल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजू मोर, जिला महामंत्री डॉ. राज सैनी, जिला मीडिया प्रभारी मनीष गोयल भी मौजूद थे।
अभिमन्यु ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस बजट में गरीब, महिला, युवा और किसान पर अधिक ध्यान दिया है। यह पहला अवसर है जब बजट में 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपये विनिर्माण क्षेत्र के लिए तय किए गए हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि जो लोग विदेश जाकर पैसा कमाना चाहते हैं वह डोंकी रास्ते से बाहर जाने की बजाय कानूनी रास्ते से विदेश जाएं। बजट में आंध्र प्रदेश और बिहार को महत्व दिए जाने पर उन्होंने कहा कि जो क्षेत्र पिछड़े हुए हैं, उन्हें आगे लाकर ही देश को विकसित बनाया जा सकता है। संवाद