{"_id":"661ae4d644f6f80364012795","slug":"unemployed-youth-reached-bjp-office-with-wedding-procession-jind-news-c-199-1-sroh1007-115673-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बेरोजगार बरात लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बेरोजगार बरात लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे युवक
Sun, 14 Apr 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
13जेएनडी10 : भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते बेरोजगार युवा। संवाद
जींद। सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) भर्ती को लेकर जिले के बेरोजगार युवाओं ने शनिवार को जाट धर्मशाला से कैथल रोड पर स्थित भाजपा कार्यालय तक बेरोजगार बरात निकाली। यहां पर उन्होंने मांगों का ज्ञापन और बेरोजगार दूल्हे का सेहरा सौंपा। युवाओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वह ऐसे ही बेरोजगार बरात निकालते रहेंगे।
बेरोजगार युवा दिनेश ढांडा, अमर दांगी, नवीन कौशिक, सुमित लाठर, प्रियंका खरकरामजी ने कहा कि सभी बेरोजगार युवा इसलिए इकट्ठे हुए हैं, ताकि कुंभकर्णी नींद सो रही सरकार को जगाया जा सके। पिछले चार साल से हरियाणा में पक्की भर्ती नहीं हुई है। पटवारी और ग्राम सचिव की भर्ती भी पिछले 10 साल से लंबित है। इसकी परीक्षा भी हो चुकी है, लेकिन अंतिम लिस्ट जारी नहीं की गई है। फाइनल लिस्ट का इंतजार करते-करते युवा ओवरएज हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य के बेरोजगारी दर के आंकड़े किसी से छिपे नहीं हैं। देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों ने हरियाणा को बेरोजगारी में पिछले कई साल से लगातार नंबर एक बताया है। हरियाणा सरकार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा तो दिया, लेकिन बेटियां आज भी पेपर देने के बाद भी परिणाम का इंतजार कर रही हैं। युवाओं ने कहा कि यदि उनको रोजगार नहीं मिला तो वह चुनाव का बहिष्कार करेंगे। सभी शहरों, कस्बों व गांवों में जाकर रोजगार के नाम पर वोट की अपील करेंगे। धर्म, जाति के नाम पर वोट मांगने वालों के बहिष्कार की अपील की जाएगी। युवाओं ने मांग की कि जो भी भर्ती के मामले अदालत में लंबित हैं उनकी अच्छी तरह से पैरवी करके परिणाम घोषित किए जाएं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने 31 दिसंबर 2023 तक 60 हजार भर्तियों का वादा किया था, लेकिन अब वह उससे मुकर गए। इसके बाद युवाओं ने शहर में बैंडबाजे के साथ बेरोजगारों की बरात निकाली और सफीदों रोड पर स्थित भाजपा कार्यालय में मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा बेरोजगार दूल्हे ने जो सेहरा बांधा हुआ था वह भी सौंप दिया।