फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Underpass to be built on Bhiwani Road with 8.44 crores, tenders imposed

भिवानी रोड पर बनने वाले अंडरपास का रास्ता साफ, लगाया टेंडर

Thu, 14 Apr 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Underpass to be built on Bhiwani Road with 8.44 crores, tenders imposed
जींद। भिवानी रोड पर करीब तीन साल पहले बने आरओबी के प्रस्ताव का रद्द कर दिया गया है। इसकी जगह दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर अंडरपास बनाया जाएगा। इस पर 8.44 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए हरियाणा स्टेट रोड्स एंड ब्रिग्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचएसआरडीसी) ने टेंडर लगा दिया है। इसके बनने के बाद शहर में रेलवे फाटक बंद होने से लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

दरअसल करीब सात साल पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भिवानी रोड फाटक पर आरओबी बनाने की घोषणा की गई थी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने जैसे ही तैयारी शुरू की, भिवानी रोड के दुकानदारों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। ऐसे में इस प्रस्ताव को बदलकर अब अंडरपास बनाया जाएगा। यहां तीन मीटर ऊंचाई का अंडरपास बनेगा। इसका दो मई को टेंडर खुलेगा। एजेंसी को काम सौंपने के बाद एक साल के अंदर काम पूरा करना होगा। फाटक के दोनों तरफ लंबाई कम होगी और ऊंचाई भी कम होने की वजह से बड़े वाहन नहीं गुजर पाएंगे।
विज्ञापन

प्रतिदिन निकलती हैं करीब 100 रेलगाड़ी
दिल्ली-बठिंडा रेलवे सेक्शन पर जहां अंडरपास बनाया जाएगा, इस लाइन से प्रतिदिन करीब 100 रेलगाड़ियां गुजरती हैं। ऐसे में दिन भर फाटक बंद रहने से लोग यहां फंसे रहते हैं। वहीं फाटक बंद होने के बाद जाम की स्थिति बन जाती है। अंडरपास बनने के बाद इससे राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरओबी का यूं हुआ विरोध
दरअसल भिवानी रोड पर पशु अस्पताल के पास से आरओबी का निर्माण शुरू होना था। इस पर लोगों ने आपत्ति जताई। लोगों का कहना है कि भिवानी रोड से हांसी रोड को जोड़ने वाला रास्ता इससे बंद हो जाएगा। इसके अलावा आसपास की कॉलोनियों के करीब 25 हजार लोग प्रभावित होते। वहीं भिवानी रोड पर करीब 500 दुकानें हैं, जिनका रोजगार भी इससे प्रभावित होता।
लोगों की मांग पर दी गई सुविधा
भिवानी रोड पर आरओबी की घोषणा हुई थी, लेकिन यहां के लोगों को इस पर ऐतराज था। ऐसे में यह मामला मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखा गया। उन्होंने लोगों की सुविधा को देखते हुए। अंडरपास को मंजूरी दी है। इससे लोगों को काफी सुविधा होगी।- डॉ. कृष्ण मिड्ढा, भाजपा विधायक जींद।
भिवानी रोड पर एकमात्र फाटक
यूं तो दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर कई फाटक हैं, लेकिन इनमें से जींद-भिवानी रोड फाटक, नए व पुराने हांसी रोड पर आरओबी बनाया जा चुका है। ऐसे में भिवानी रोड पर ही फाटक बचा हुआ है। यह फाटक भी हटने से अब लोगों को राहत मिलेगी।

काम शुरू होने पर एक साल में होगा पूरा
भिवानी रोड पर अंडरपास बनाने के लिए टेंडर लगाया गया है। पहले यहां पर आरओबी बनाया जाना था। अंडर पास की ड्राइंग को मंजूरी मिल चुकी है। निर्माण के लिए टेंडर लगाया गया है। दो मई है तक टेंडर आएंगे और चार मई को टेंडर खोला जाएगा। काम शुरू होने के बाद एक साल में अंडरपास तैयार किया जाएगा।-नवनीत नैन, डीजीएम, एचएसआरडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed