फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Underpass

जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर अंडरपास बनने का रास्ता साफ

Sat, 05 Dec 2015 12:11 AM IST
नरेंद्र कुंडू/अमर उजाला जींद
नरेंद्र कुंडू/अमर उजाला जींद Updated Sat, 05 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Underpass

शहर के मिनी बाईपास पर जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर अंडरपास बनने का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे ने अंडरपास बनाने का एस्टीमेट तैयार कर जिला प्रशासन को सौंप दिया है। अंडरपास के निर्माण पर लगभग 12 करोड़ 39 लाख रुपये का खर्च आएगा। निर्माण प्रक्रिया शुरू करवाने के लिए जिला प्रशासन को रेलवे को 19 लाख रुपये जमा करवाने होंगे।

विज्ञापन


अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शहर के लोगों को जाम से निजात मिलेगी। साथ ही दो साल से अंडरपास का निर्माण नहीं होने से रद पड़े मिनी बाईपास पर वाहनों का आवागमन शुरू हो पाएगा। बता दें कि जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर अटके अंडरपास के निर्माण को अमर उजाला ने 17 नवंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


मिनी बाईपास को दो साल से इंतजार
जींद शहर के लोगों को जाम से निजात दिलवाने के लिए तीन जून 2012 को जींद की नई अनाज मंडी में हुई कांग्रेस की विकास रैली में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मिनी बाईपास के निर्माण की घोषणा की थी। शहर के सफीदों रोड से बस स्टैंड के पास से रजवाहे के ऊपर से होते हुए यह मिनी बाईपास भिवानी रोड पर निकाला गया है। मार्च 2013 में इसका निर्माण कार्य पूरा हो गया था, लेकिन मिनी बाईपास के बीच में पड़ने वाली जींद-पानीपत तथा दिल्ली-जींद रेलवे लाइन पर अंडरपास या ओवरब्रिज नहीं बनाए जाने के कारण यह आज तक शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ऐसे चलेगी आगामी कार्रवाई  

रेलवे द्वारा जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर अंडरपास बनाने के लिए प्रोजेक्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेज दिया गया है। रेलवे द्वारा अंडरपास बनाने के लिए 12 करोड़ 39 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। जिला प्रशासन को रेलवे के पास अभी 19 लाख रुपये जमा करवाने हैं। अब जिला प्रशासन द्वारा सरकार से 19 लाख रुपये की ग्रांट लेने के लिए प्रोजेक्ट बीएंडआर के एसई को भेजा जाएगा। यहां से प्रोजेक्ट चंडीगढ़ भेजा जाएगा। इसके बाद सरकार द्वारा इसे मंजूर कर रेलवे को ग्रांट भेज दी जाएगी।

प्रदेश सरकार को उठाना होगा पूरा खर्च
रेलवे के नियमों के अनुसार यदि रेलवे ट्रैक पर कोई फाटक हो तो वहां पर अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने का आधा खर्च सरकार को देना पड़ता है और आधा खर्च रेलवे उठाता है। लेकिन मिनी बाईपास पर कोई फाटक नहीं लगती और यहां अंडरपास बनाने का प्रोजेक्ट प्रदेश सरकार का है। इसलिए इसके निर्माण पर आने वाला पूरा खर्च प्रदेश सरकार को ही उठाना पड़ेगा।

रेलवे को जल्द भेजी जाएगी ग्रांट
जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर अंडरपास बनाने के लिए रेलवे द्वारा प्रोजेक्ट तैयार कर भेजा गया है। निर्माण पर 12 करोड़ 39 लाख रुपये का खर्च आएगा। प्रथम चरण की प्रक्रिया शुरू करवाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से रेलवे को 19 लाख रुपये जमा करवाए जाने हैं। जल्द ही सरकार से यह ग्रांट मंजूर करवाकर रेलवे को भेज दी जाएगी और अंडर पास का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

विनय कुमार, डीसी, जींद

जाम से मिलेगी निजात
मिनी बाईपास पर अंडरपास बनने से शहर के लोगों को जाम से निजात मिलेगी। रोहतक रोड तथा भिवानी रोड पर जाने वाले ज्यादातर वाहनों को देवीलाल चौक से होकर नहीं जाना पड़ेगा। इस रूट पर जाने वाले वाहन मिनी बाईपास से होकर निकल सकेंगे। इससे शहर की जाम की समस्या खत्म होगी। अमित, स्थानीय निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed