फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Underpass construction work stalled for two years

Jind News: अंडरपास का निर्माण कार्य दो साल से ठप

Mon, 29 Jul 2024 03:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 29 Jul 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Underpass construction work stalled for two years
28जेएनडी20 : ​भिवानी रोड पर अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग को लेकर धरना दे रहे लोग।
जींद। भिवानी रोड पर दिल्ली-बठिंडा रेलवे मार्ग पर अंडरपास का निर्माण कार्य दो साल से रुका हुआ है। काम मार्च 2024 में पूरा होना था, लेकिन अभी तक आधा कार्य भी पूरा नहीं हुआ है। काम रुकने के कारण यहां आसपास के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। यहां के लोगाें ने रविवार को व्यापारी नेता महावीर कंप्यूटर के नेतृत्व में निर्माणाधीन अंडरपास के पास धरना दिया। सरकार पर लोगों के बेवजह परेशान करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि काम रुकने से उनके मकानों को खतरा पैदा हो गया है।काफी मकानों में दरारें भी आ गई थीं। भिवानी रोड पर रेलवे फाटक के नीचे अंडरपास बनाने के लिए 2022 में टेंडर खोले गए थे। इसके बाद काम शुरू हुआ था। काम शुरू होने के बाद इसे रोक दिया गया। यहां कुछ मकानों की दीवारों में दरारें आने के कारण लोगों ने विरोध कर दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद काम एक बार फिर शुरू हुआ और कुछ दिन बाद ही काम रोक दिया गया। एक वर्ष पहले भी कुछ दिनों के लिए काम शुरू हुआ था और फिर से काम रोक दिया गया। इस अंडरपास पर साढ़े आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसे मार्च 2024 तक पूरा किया जाना था, लेकिन अभी तक आधा काम भी पूरा नहीं हुआ है। इसका निर्माण हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डेवलपमेंट कारपोरेशन (एचएसआरडीसी ) द्वारा किया जा रहा है। अंडरपास की चौड़ाई साढ़े पांच मीटर, ऊंचाई तीन मीटर निर्धारित की गई है। रेलवे लाइन से दोनों तरफ की लंबाई 150-150 मीटर तक होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महावीर कंप्यूटर ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक ने लोगों को भ्रमित किया है। अंडरपास की ड्राइंग गलत करवाई गई। इसका खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। यदि विधायक लोगों के साथ हैं तो वह यहां धरने पर आकर बैठें और अंडरपास का काम शुरू करवाएं। जब तक अंडरपास का काम शुरू नहीं हो जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। महावीर कंप्यूटर ने कहा कि चार अगस्त को एक बैठक होगी, जिसमें आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर बीएस गर्ग, राकेश सिंगल, सुरेश गर्ग, राकेश तायल, अनिल गर्ग, आनंद जैन, राजकुमार गर्ग, रामकुमार शर्मा, राधेश्याम गुप्ता, जयभगवान रेढू, रमेश बंसल, विनोद दीक्षित, वजीर हलवाई, रामपाल हलवाई, महीपाल शर्मा, रजनीश जैन, वीपी गर्ग, सुरेश सिंगला, सुशील घोघडिया भी मौजूद रहे।
बॉक्स

काम बंद होने पर दिया धरना
अजमेर बस्ती, खेम नगर, बाल आश्रम बस्ती, भूपेंद्र नगर, गुप्ता कॉलोनी के लोगों ने रविवार को धरना दिया। धरने का नेतृत्व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर ने किया। कंप्यूटर ने कहा कि भिवानी रोड अंडरपास का काम दो साल से रुका हुआ है। स्थानीय प्रशासन, रेलवे विभाग और विधायक इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। हालात बद से बदतर हो रहे हैं। लोगों को यहां से निकलने का रास्ता नहीं है। यहां सीवर तथा बरसाती नाले दो वर्षों से बंद पड़े हैं। सीवर का गंदा पानी सड़कों तथा घरों में घुस जाता है। कॉलोनी के लोग अपने मकान व दुकान बेचने में मजबूर हैं।

बॉक्स
कुछ लोग अंडरपास को लेकर भ्रांतियां फैला रहे : मिड्ढा
विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि कुछ लोग भिवानी रोड अंडरपास निर्माण को लेकर भ्रांतियां फैला रहे हैं। अंडरपास निर्माण का कार्य रेलवे विभाग द्वारा बारिश का मौसम होने के चलते कुछ समय के लिए रोका गया है। जैसे ही मौसम कुछ ठीक होगा, वैसे ही निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। 18 जुलाई को रेलवे डीआरएम सुखविंद्र सिंह से भी उन्होंने अंडरपास निर्माण कार्य को लेकर बातचीत की थी। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed