फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Under the Yuva Jodo Abhiyan, the youth state president of JJP will visit nine villages on July 16

Jind News: युवा जोड़ो अभियान के तहत जजपा के युवा प्रदेशाध्यक्ष करेंगे 16 जुलाई को नौ गांवों के दौरे

Mon, 14 Jul 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 14 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Under the Yuva Jodo Abhiyan, the youth state president of JJP will visit nine villages on July 16
13जेएनडी07: जजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद पदा​धिकारी। संगठन
जींद। जजपा संगठन को मजबूत करने के लिए नई पहल शुरू कर रही है। इस पहल के सारथी जजपा के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला बने हुए हैं। संगठन को मजबूत करने के लिए जींद में 16 जुलाई को दिग्विजय सिंह चौटाला तीन विधानसभा क्षेत्रों के 9 गांवों का दौरा करेंगे।
विज्ञापन

इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को जजपा के जिला कार्यालय में जिला प्रभारी सत्यनारायण बूरा और जिला प्रधान जोरा सिंह डूमरखा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर प्रदेश प्रधान महासचिव प्रोफेसर रणधीर चीका ने शिरकत की।
विज्ञापन

इस बैठक में सभी हलकों के प्रधान भी शामिल हुए। बैठक में दिग्विजय सिंह चौटाला के नौ गांवों में होने वाले एक दिवसीय दौरे को लेकर रोड मैप तैयार किया गया। इसमें गांव के अनुसार कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी लगाई जाएगी ताकि संगठन के साथ दिग्विजिय सिंह चौटाला के नेतृत्व में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जजपा युवाओं की पार्टी है। इस पार्टी को सता में लाने के लिए युवाओं ने बेहद ज्यादा काम किया था। अब युवाओं को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी खुद दिग्विजिय सिंह चौटाला ने अपने हाथों में ली है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, हलका प्रधान सुनील कंडेला, सुरेंद्र गोयत, बिरेंद्र कौशिक घोघड़िया, हलका प्रभारी ईश्वर नैन, बलराज श्योकंद, ताराचंद चहल, मनजीत बेरवाल, अजय डूमरखा, दीपक कुंडू, मुकेश कालवा, मोनू कुंडू, जगदीश नरवाना, शमशेर बद्दोवल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed