फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Under the Ullas scheme, the second phase of the examination was held at 317 examination centers in the district

Jind News: उल्लास योजना के तहत जिले के 317 परीक्षा केंद्रों पर हुई दूसरे चरण की परीक्षा

Mon, 31 Mar 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 31 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Under the Ullas scheme, the second phase of the examination was held at 317 examination centers in the district
30जेएनडी07-उल्लास योजना के तहत दूसरे चरण की परीक्षा में भाग लेती महिलाएं। स्रोत शिक्षा विभाग - फोटो : mathura
जींद। शिक्षा विभाग की ओर से 15 से 80 वर्ष के निरक्षर शिक्षार्थी को जोड़ने के लिए उल्लास योजना के तहत द्वितीय चरण की परीक्षा जिले के 317 परीक्षा केंद्रों पर करवाई गई। रविवार को 4200 से अधिक अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी है।
विज्ञापन

परीक्षा का समय सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक रहा। इसमें 15 साल से अधिक उम्र के व्यवस्क अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जल्द ही दूसरे चरण की परीक्षा का परिणाम घोषित होगा। जबकि विभाग की ओर से पिछले साल सितंबर माह में पहले चरण की परीक्षा जिले के सभी 724 राजकीय स्कूलों में करवाई गई थी। पहले चरण की परीक्षा में 18 हजार 295 शिक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे।
विज्ञापन

दरअसल उल्लास कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सभी के लिए शिक्षा लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। योजना के तहत वालंटियर शिक्षक सर्वे कर रहे हैं और घरों में ही शिक्षार्थी को पढ़ा रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के अनुसार भारत सरकार ने 2022 से पांच साल की अवधि के लिए न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम नामक उल्लास नामक केंद्र प्रायोजित योजना शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना का प्राथमिक उद्देश्य 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लोगों को सशक्त बनाना है, जिन्हें खुद को शिक्षित करने का अवसर नहीं मिला है। यह न केवल शिक्षार्थियों को पढ़ने, लिखने और संख्यात्मक कौशल प्राप्त करने की अनुमति देता है, बल्कि आजीवन सीखने को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जीवन कौशल की समझ के साथ समृद्ध भी करता है। यह योजना स्वयंसेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और कर्तव्य की भावना या कर्तव्यबोध को बढ़ावा देने के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही है। इसके अलावा उल्लास मोबाइल एप के माध्यम से क्षेत्रीय भाषाओं में सामग्री तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed