{"_id":"6839f330bcf526b94006a5af","slug":"under-the-tb-eradication-campaign-the-staff-of-the-government-college-adopted-31-patients-jind-news-c-199-1-jnd1002-135506-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: टीबी उन्मूलन अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय के स्टाफ ने 31 रोगियों को लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: टीबी उन्मूलन अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय के स्टाफ ने 31 रोगियों को लिया गोद
Fri, 30 May 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 30 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
30जेएनडी01-नागरिक अस्पताल में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत टीबी रोगियों को गोद लेते हुए राजकीय म
जींद। प्रदेश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर सरकार चल रही है। इस लक्ष्य को जिले में पूर्ण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार सरकारी विभागों व संस्थाओं से संपर्क कर रहा है। इसके चलते शुक्रवार को जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जेके मान के प्रयासों से राजकीय पीजी कॉलेज के स्टाफ ने 31 मरीजों को गोद लिया।
महाविद्यालय ने प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने स्टाफ के साथ मिलकर नागरिक अस्पताल में टीबी का उपचार करवा रहे जरूरतमंदों की सहायता का निर्णय लेकर 31 टीबी रोगियों को गोद लिया। साथ ही उनको पौष्टिक आहार की किट सहायता के रूप में प्रदान की।
प्राचार्य ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय हमेशा से ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से अपना योगदान देता रहा है। रोगियों को अपनी बीमारी से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उचित देखभाल और निगरानी में अपना इलाज पूरा करवाना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग पिछले लगभग एक वर्ष से इस अभियान के तहत प्रदेश के मरीजों की सहायता के लिए निक्षय मित्र बनाए जा रहे हैं जो टीबी के इलाज पर चल रहे मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण कीट प्रदान करते हैं, ताकि मरीज उचित इलाज के साथ पोषणयुक्त आहार लेकर टीबी जैसी बीमारी से निजात पा सके।
विज्ञापन
डॉ. जेके मान ने प्राचार्य व सभी स्टाफ सदस्यों को इस सामाजिक कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी सामाजिक संस्थाओं, विभागों, जन प्रतिनिधियों व आम जनता का आह्वान करते अपील की गई कि इस सामाजिक कार्य में सब अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर टीबी मरीजों की सहायता करके टीबी रोग को खत्म करने में अपना सहयोग करें।
प्रोफेसर ज्योति श्योराण ने भतीजी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दो टीबी मरीजों को गोद लिया। इस अवसर पर टीबी विभाग से डीपीपीएम कोमल देसवाल , डीपीसी संदीप गोयत,नरेश, अंकुर, मौजूद रहे।